फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   will smith news in hindi: Will Smith Felt Pressure To Make His And Jada Pinkett Smith Marriage Work

पत्नी जाडा पिंकेट संग रिश्ता सुधारने के लिए विल स्मिथ ने की थी भरपूर कोशिश, जानिए पूरा मामला

Thu, 16 Jul 2020 12:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 Jul 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
will smith news in hindi: Will Smith Felt Pressure To Make His And Jada Pinkett Smith Marriage Work
विल स्मिथ, जाडा पिंकेट स्मिथ - फोटो : ट्विटर

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) और उनकी पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ का रिलेशन इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। दोनों ने 1997 में एक दूसरे से शादी की थी। शादी के बाद कई बार इस कपल के तलाक की खबरें सामने आईं।

विज्ञापन


अब खुद विल स्मिथ ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर बयान दिया है। पीपल मैगजीन से बात करते हुए स्मिथ के एक करीबी सूत्र ने कहा है विल ने अपनी पत्नी के साथ रिश्ते सुधारने की काफी कोशिश की। इस रिश्ते का तनाव भी विल पर ज्यादा रहा क्योंकि ये शादी हाई प्रोफाइल थी। 
विज्ञापन


एक सूत्र के मुताबिक चूंकि विल स्मिथ एक बड़ा नाम हैं और उनसे जुड़ी हर छोटी बात भी खबर बनती है। तो ऐसे में उनकी ओर से काफी कोशिश की गई कि इस शादी में जो भी दिक्कते हैं, वो आपस में ही सुलझा लिया जाए और दोनों साथ रहें। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक विल स्मिथ ने पत्नी के साथ रिश्ते सुधारने की काफी कोशिश की और इसके चलते वो कुछ दवाब में भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जाडा पिंकेट का गायक अगस्त अलसीना के साथ भी संबंध था लेकिन तब वह स्मिथ से निजी तौर पर अलग हो चुकी थीं। इससे पहले सफल शादी के राज के बारे में विल ने कहा था, “मैं यही कहूंगा कि हमने अपने रिश्ते को सुधारने पर कभी ध्यान नहीं दिया। हमने हमेशा व्यक्तिगत तौर पर खुद पर ध्यान दिया है और फिर हमने एक दूसरे के लिए खुद को अपने पहले से बेहतर रूप में पेश किया है।”

2002 में मेन इन ब्लैक 2, 2003 में बैड बॉयज 2, 2004 में रोबॉट और 2005 में हिच और 2016 में आई सुसाइड स्क्वॉड स्मिथ की सफल फिल्मों में से एक है।

पढ़ें- एलन मस्क, रैपर कान्ये वेस्ट, किम कार्दशियन समेत कई लोगों के ट्विटर अकाउंट हैक, बिटक्वाइन में मांगा गया दान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed