Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   users reaction on Avengers doomsday trailer says if you do not like it you are lying

एवेंजर्स डूम्सडे: 'सबसे ज्यादा आयरन मैन की एंट्री की जरूरत थी', ट्रेलर पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया; बताई कमी

Tue, 24 Nov 2026 11:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 24 Nov 2026 11:39 AM IST
सार

  • भारत में मार्वल की फिल्में खूब पसंद की जाती हैं।
  • इस बीच इस स्टूडियो की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज होने वाली है।
  • यह फिल्म अमेरिका से पहले भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
users reaction on Avengers doomsday trailer says if you do not like it you are lying
एवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

मार्वल की अपकमिंग फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का फैंस काफी इंतजार कर रहे थे। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ट्रेलर पर यूजर्स के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

यूजर्स को कैसा लगा ट्रेलर?
एक यूजर ने लिखा, 'अगर आप कहते हैं कि एवेंजर्स- डूम्सडे के ट्रेलर को देखकर आपको कुछ महसूस नहीं हुआ, तो आप झूठ बोल रहे हैं या नफरत कर रहे हैं।'
एक और यूजर ने लिखा, 'एवेंजर्स डूम्सडे ट्रेलर के बारे में हर कोई जो चाहे कह सकता है, मुझे सच में बहुत मजा आया और यह 16 तारीख को थिएटर में सबसे पहले आएगा।'
 
यूजर्स ने की कलाकारों की तारीफ
एक यूजर को फिल्म में कलाकारों का अभिनय अच्छा लगा है। उन्होंने लिखा, ''एवेंजर्स डूम्सडे' के फाइनल ट्रेलर के हर सीन में जेम्स मार्सडेन छाए रहे। आखिरकार उन्हें वह लीड रोल मिल ही गया, जिसके वे हमेशा से हकदार थे'
 
एक और यूजर ने लिखा, ''एवेंजर्स डूम्सडे' के लिए मेरी बस इतनी ही चाहत है कि जॉन वॉकर, खूब सारे बटन दबाएं।'
  एक और यूजर को फिल्म के एक कलाकार की अदाकारी पसंद आई है। उन्होंने एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'एवेंजर्स डूम्सडे में यह थोर हैं।'
 
यूजर ने आलोचकों को दिया जवाब
फिल्म के ट्रेलर की आलोचना करने वालों को एक यूजर ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा 'ट्विटर पर लोग बहुत कोशिश कर रहे हैं कि वे सबसे अलग दिखें और कहें कि उन्हें 'एवेंजर्स डूम्सडे' में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह बस अलग दिखने का दिखावा है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 3 बिलियन की कमाई करेगी।'
  यूजर ने आयरन मैन को याद किया
एक यूजर ने ट्रेलर में आयरन मैन के ना होने पर कहा, 'इन सबमें एक एंट्री की सबसे ज्यादा जरूरत थी, वह है आयरन मैन'



यूजर्स को पसंद नहीं आया ट्रेलर
एक यूजर को फिल्म का ट्रेलर पसंद नहीं आया है। उन्होंने लिखा, 'डीसी के 'मैन ऑफ टुमॉरो' फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की बुरी तरह से खिल्ली उड़ाई जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
  • फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है।
  • खास बात ये है कि फिल्म अमेरिका से पहले भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
  • वहीं विदेशों में फिल्म की रिलीज डेट 18 दिसंबर की है। 
  • फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed