Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Michael Director Antoine Fuqua Accused Of Fighting victim demands 50 thousand dollars

एंटोनी फुक्वा: मुश्किल में 'माइकल' फेम निर्देशक! लगे मारपीट करने के आरोप; इतने हजार डॉलर के मुआवजे की हुई मांग

Tue, 24 Nov 2026 02:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 24 Nov 2026 02:35 PM IST
सार

  • निर्देशक एटोनी फुक्वा पर कई तरह के आरोप लगे हैं।
  • हाल ही में वह अपने परिवार के साथ लॉस एंजिल्स के एक बार में गए थे।
  • यहां उनके साथ झड़प हो गई, जिसके बाद उनसे मुआवजे की मांग की गई है।

विज्ञापन
Michael Director Antoine Fuqua Accused Of Fighting victim demands 50 thousand dollars
एंटोनी फुक्वा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'माइकल' के लिए मशहूर निर्देशक एंटोनी फुक्वा इन दिनों अलग वजह से चर्चा में हैं। फुक्वा कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। फिल्ममेकर पर लॉस एंजिल्स के एक बार में झगड़ा करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस झगड़े के दौरान एंटोनी ने बंदूक निकाली और बार के एक कर्मचारी के सिर पर वार किया। उन पर मारपीट, हमला करने और मानसिक पीड़ा पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन


एंटोनी फुक्वा पर क्या हैं आरोप?
माइकल' के फिल्ममेकर एंटोनी फुक्वा लॉस एंजिल्स के एक बार में हुए झगड़े के बाद गंभीर कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। बार के मैनेजर ने उन पर बंदूक निकालने और उसके सिर पर वार करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि यह घटना इस साल फरवरी में हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

Michael Director Antoine Fuqua Accused Of Fighting victim demands 50 thousand dollars
एंटोनी फुक्वा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मामला?
शुक्रवार को लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में दायर 10 पन्नों के एक सिविल मुकदमे में एक बार के असिस्टेंट मैनेजर विलियम रोसेन्थल ने दावा किया कि उन्होंने फुक्वा, उनके बेटे ब्रैंडो और उनकी बेटी को अंदर जाने से रोक दिया था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि वे बहुत ज्यादा नशे में लग रहे थे। शिकायत के अनुसार उस ग्रुप के किसी व्यक्ति ने रोसेन्थल पर थूक दिया, जिसके बाद उन्होंने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा।

रोसेन्थल का यह भी आरोप है कि करीब एक घंटे बाद भी फुक्वा और उनका ग्रुप बार के बाहर ही मौजूद था। जब निर्देशक ने उन्हें देखा, तो उन्होंने मैनेजर पर अपनी बेटी की आंखों में पेपर स्प्रे डालने का आरोप लगाया। मैनेजर ने इस आरोप को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देने का आरोप
रोसेन्थल का दावा है कि फुक्वा ने बंदूक निकाली उनके चेहरे पर वार किया और उनके खिलाफ नस्लीय और यहूदी-विरोधी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि निर्देशक ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ब्रैंडो फुक्वा ने रोसेन्थल के पास आकर उनके चेहरे की तरफ बंदूक घुमाई। यह भी आरोप है कि एंटोनी और ब्रैंडो दोनों ने अपनी बंदूकें उनकी ओर तान दी थीं, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हुआ। इसके बाद वे वहां से भाग गए।
विज्ञापन

Michael Director Antoine Fuqua Accused Of Fighting victim demands 50 thousand dollars
माइकल - फोटो : एएनआई
रोसेन्थल ने कितना मुआवजा मांगा?
  • रोसेन्थल ने 50,000 डॉलर के मुआवजे की मांग की है। 
  • उनका दावा है कि उन्हें कई चोटें आई हैं, जिनमें नाक की हड्डी टूटना, सिर में चोट, त्वचा पर कट, मानसिक पीड़ा और हमेशा के लिए रह जाने वाले निशान शामिल हैं। 
  • उन्होंने यह भी बताया कि इन चोटों की वजह से उन्हें लगातार शारीरिक और मानसिक दर्द हो रहा है।

एंटोनी फुक्वा ने आरोपों से इनकार किया
एंटोनी फुक्वा के प्रतिनिधियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि 'इनमें से कुछ भी सच नहीं है। हालांकि, 'माइकल' फिल्म के निर्देशक ने अभी तक इस घटना या अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed