फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिससे किया प्यार उसी ने दिया धोखा, वो सिंगर जिसने ब्रेकअप के दर्द से करोड़ों कमाए

Tue, 12 Nov 2019 07:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 12 Nov 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
Hello Singer Adele Lesser Known Facts
एडेल - फोटो : Adele.com

ब्रिटिश सिंगर एडेल पिछले दिनों पति साइमन कोनकी से अलग हो गईं। एडेल ने साइमन के साथ अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा था, लेकिन साल 2017 में ग्रैमी अवार्ड शो में पुरस्कार लेने के दौरान एडेल ने साइमन के साथ अपनी शादी की बात को कबूला था। हालांकि अब दोनों पूरी तरह से अलग हो चुके हैं। अलग होने के बाद एडेल नई शुरुआत कर रही हैं। हाल ही में उन्हें अपने दोस्त ड्रेक की बर्थडे पार्टी में देखा गया था। एडेल एक बार फिर अपनी सोशल लाइफ जीने की कोशिश कर रही हैं। एंजेलो (उनका बेटा) के बाद वह बाहर नहीं निकलना चाहती थीं और अब वह सात साल का है। एडेल को मूवऑन कराने में उनकी दोस्त बियॉन्से नॉलेस उनका भरपूर साथ दे रही हैं।

Hello Singer Adele Lesser Known Facts
एडेल - फोटो : Adele.com
कैसे स्टार बनीं एडेल
एडेल ने चार साल की उम्र से सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनका मन पढ़ने से ज्यादा गायकी में लगता था। 2008 में उनका एलबम '19' रिलीज हुआ और इस एलबम ने उन्हें स्टार बना दिया। पहले हफ्ते में ही इस एलबम की 30 लाख 38 हजार कॉपीज बिक गईं। म्यूजिक एलबम की हिस्ट्री में ये रिकॉर्ड है। एडेल अब तक 15 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। ग्रैमी में एडेल ने 'हैलो' के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस, '25' के लिए बेस्ट पॉप वोकल एलबम के पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं। एडेल को स्काई फॉल के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है। एडेल का नाम उन सिंगर्स में आता है जिनके एलबम का इंतजार सालों साल किया जाता है।
Hello Singer Adele Lesser Known Facts
एडेल - फोटो : Adele.com

हैलो के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
23 अक्टूबर 2015 को एडल ने हैलो (एडल-25) का पहला वीडियो जारी किया था। इस वीडियो ने महज 24 घंटे के भीतर 27.7 मिलियन व्यूज हासिल करके टेलर स्विफ्ट के एलबम 'बैड ब्लड' का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
छह मिनट के हैलो गीत के वीडियो को आईमैक्स कैमरों के जरिए शूट किया गया था। उनका एलबम 21 की अमेरिका में 11.2 मिलियन कॉपी बिकी थीं, जो उस वक्त अमेरिका में बिके टॉप 10 म्यूजिक एलबम में शामिल था। एलबम 21, 24 हफ्तों तक बिलबोर्ड 200 चार्ट में पहले पायदान पर रहा था और एडेल यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली गायिका हैं। एडल ने 21 के हिट होने के बाद जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म स्काइफॉल का टाइटल ट्रैक भी गाया था। इस गाने के लिए उन्हें 2013 का बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग श्रेणी का ऑस्कर भी मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hello Singer Adele Lesser Known Facts
एडेल - फोटो : Adele.com

ब्रेकअप को बनाया सक्सेस का जरिया
एडेल साल 2009-10 में किसी से प्यार करती थीं। किससे करती थीं यह बात उन्होंने कभी सार्वजनिक नहीं की। वह शादी करके घर बसाना चाहती थीं लेकिन उस शख्स ने किसी और से शादी कर ली। इसके बाद एडेल इतनी टूट गईं कि दोबारा प्यार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। टूटा दिल लिए उन्होंने 'रोलिंग इन द डीप' गाया। गाने के लिरिक्स 'There's a fire starting in my heart' आप पढ़ेंगे तो जान जाएंगे उस वक्त एडेल के दिल पर क्या बीत रही थी।

विज्ञापन
Hello Singer Adele Lesser Known Facts
एडेल, साइमन - फोटो : social media

इसके बाद एडेल लौटीं फिर अपने नए एलबम '21' से। इसका एक गाना 'समवन लाइक यू' उन्होंने लिखा व गाया। यह गाना यूके का तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गाना है। इस गाने में भी एडेल ने अपने दिल का हाल बयां किया। लोगों ने समझा और बना दिया एडेल को ब्रेकअप स्टार। लेकिन एडेल ने अपने ब्रेकअप के दर्द से करोड़ों कमाया। अपने इन गानों के जरिए उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जवाब दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed