Robert Cormier Death: 'हार्टलैंड' फेम अभिनेता रॉबर्ट कॉर्मियर का निधन, महज 33 वर्ष थी आयु
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट कार्मियर का महज 33 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें हार्टलैंड और स्लेशर जैसे टीवी शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कई शोज आदि से पहचान बनाने वाले अभिनेता रॉबर्ट कार्मियर का निधन हो गया। उनकी उम्र महज 33 वर्ष थी। अभिनेता को अमेरिकन गॉड्स, हार्टलैंड और स्लेशर जैसे टीवी शोज में अभिनय के लिए पहचाना जाता था। जानकारी के मुताबिक, रॉबर्ट कार्मियर का निधन गिरने से लगी चोट का कारण हुआ। एक होनहार कलाकार की इस तरह अचानक मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। उनके फैंस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हार्टलैंड की ओर से व्यक्त की गयी संवेदना
हार्टलैंड की तरफ से भी अभिनेता के निधन पर संवेदना व्यक्त की गई हैं। हार्टलैंड के ऑफिशियल ट्विटर से लिखा गया- "रॉबर्ट कॉर्मियर के निधन के बारे में जानकर हमें गहरा दुख हुई है। वह पिछले दो सीजन में कास्ट किए गए हार्ट लैंट को प्रिय सदस्य थे। हार्टलैंड के कलाकारों और क्रू की ओर से, इस कठिन समय के दौरान हमारी उनके और उनके परिवार के साथ हैं।"
We are deeply saddened to learn of the passing of Robert Cormier. He was a beloved member of the Heartland cast the last two seasons. On behalf of the Heartland cast and crew, our thoughts are with him and his family during this difficult time.
— Heartland (@HeartlandOnCBC) September 27, 2022
कई शोज में निभाई भूमिकाएं
रॉबर्ट कार्मियर ने अपने करियर में ज्यादातर गेस्ट अपीरियंस के तौर पर भूमिकाएं अदा की थीं। साल 2019 में उन्होंने नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज 'स्लेशर' के एपिसोड में डूम्ड जंकी किट जनिंग्स की भूमिका निभाई। इसके अलावा साल 2021 में कनाडाई सीरीज 'हार्टलैंड' में भी नजर आए। अभिनय में करियर बनाने से पहले रॉबर्ट कार्मियर ने टोरंटो में यॉर्क यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की थी।
उनके परिवार ने एक बयान में कहा "उन्हें दूसरों की मदद करने का जुनून था और हमेशा अधिक हासिल करना चाहते थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में कई लोगों को प्रभावित किया चाहे वह परिवार, टीम के साथ और दोस्त हों। रॉबर्ट की याद कला और फिल्म के लिए जुनून के साथ-साथ अपनी तीन बहनों के साथ जीवित रहेंगे, जो उनकी दुनिया थीं।" उनके पीछे परिवार में माता-पिता बहनें और दादी हैं। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।