Happy Birthday Vin Diesel: रियल लाइफ में भी रफ्तार के शौकीन हैं विन डीजल, इन फिल्मों से जीता फैंस का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड स्टार विन डीजल 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। फास्ट एंड फ्यूरियस और ट्रिपल एक्स जैसी फिल्में करने वाले हॉलीवुड स्टार विन डीजल रियल लाइफ में भी रफ्तार के शौकीन हैं। विन के पास एक से बढ़कर एक कारों का कलेक्शन है। विन का कार कलेक्शन काफी इंप्रेसिव है, उनके पास बीएमडब्ल्यू और ऑडी से लेकर 1993 Mazda RX7 तक हैं। ये ऐसी कारें हैं जो अपनी रफ्तार के लिए जानी जाती हैं। लेकिन हम बात कर रहे हैं उनकी स्पेशल कार 1970 Dodge Charge RT की, जो पिछले साल उन्हें जन्मदिन के तोहफे में मिली थी।
दरअसल 1970 Dodge Charge RT पिछले साल उनके एक फ्रेंड ने उन्हें बर्थडे पर गिफ्ट में दी थी। 1970 Dodge Charger स्पीड वाली गाड़ियों के ग्रुप में शुमार होती है। इसकी डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत है। इसे उनके फ्रेंड ने फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की नौवीं मूवी की शूटिंग करते समय गिफ्ट में दी थी। हालांकि ये फिल्म कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।
बता दें कि फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की अब तक आई आठ मूवीज में विन ने डॉमनिक टोरेटो का किरदार निभाया है। टोरेटो को मूवी में कई बार Dodge Charger की ड्राइविंग करते हुए देखा है। वैसे बात विन की फिल्मों की करें तो फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के अलावा भी विन ने कई फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। विन की हिट लिस्ट में फाइंड मी गिल्टी, द लास्ट विच हंटर, पिच ब्लैक, ट्रिपल एक्स, रिडिक और बेबीलॉन एडी सहित कई फिल्में शामिल हैं। वहीं ये हिट लिस्ट विन की आखिरी रिलीज फिल्म ब्लडशॉट के बिना अधूरी है। गौरतलब है कि विन के करोड़ो फैंस भारत में भी मौजूद हैं।
पढ़ें: एंबर हर्ड पर जॉनी डेप के बॉडीगार्ड ने लगाए आरोप, कहा- 'कई बार अभिनेता का किया शोषण'