फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Game of thrones fame Darren kent passed away at the age of 36

दुखद: नहीं रहे 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम डैरेन केंट, 36 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

Wed, 16 Aug 2023 02:34 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 16 Aug 2023 02:34 PM IST
सार

हॉलीवुड सिनेमा जगत से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज के जरिए फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले कालाकार डैरेन केंट का निधन हो गया है। 

विज्ञापन
Game of thrones fame Darren kent passed away at the age of 36
डैरेन केंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड सिनेमा जगत से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज के जरिए फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले कालाकार डैरेन केंट का निधन हो गया है। 

विज्ञापन


खबरों की मानें तो केंट लंबे वक्त से रेयर डिजीज से जूझ रहे थे। इस लंबी बीमारी से जंग लड़ने के बाद आखिरकार डैरेन केंट ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस एक्टर के निधन की खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया है और हर कोई अब सोशल मीडिया पर एक्टर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। 
विज्ञापन


अभिनेता के निधन की पुष्टि उनकी प्रतिभा एजेंसी, कैरी डोड एसोसिएट्स ने मंगलवार यानी बीते दिन 15 अगस्त को दी है। कैरी डोड एसोसिएट्स ने X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि ‘अत्यंत दुख के साथ हमें आपको बता रहे हैं कि हमारे प्रिय मित्र डैरेन केंट का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके माता-पिता और सबसे अच्छे दोस्त उनके साथ हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्यार उनके परिवार के साथ हैं,आरआईपी मेरे दोस्त’। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डैरेन केंट लंबे समय से ऑस्टियोपोरोसिस, स्किन डिसऑर्डर और अर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। रेयर स्किन डिसऑर्डर होने के कारण केंट को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे माना जा रहा है कि इस बीमारी के चलते ही डैरेन केंट जिंदगी की जंग को हार बैठे हैं। अपने दमदार अभिनय के चलते डैरेन केंट को हमेशा-हमेशा के लिए याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने अपने शौहर को कहा दीवाना-पागल, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिख दी दिल की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed