फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Gal Gadot Breaks Silence On Wonder Woman Return Supports New Actress Taking Over The DC Role

‘वंडर वुमन’ के अगले पार्ट पर गैल गैडोट का बड़ा बयान, क्या फिल्म का हिस्सा होंगी एक्ट्रेस? जानें पूरा मामला

Mon, 31 Aug 2026 06:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 31 Aug 2026 06:38 PM IST
सार

Gal Gadot: हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट ने अगली ‘वंडर वुमन’ फिल्म को लेकर और इसके किरदार पर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 
 

विज्ञापन
Gal Gadot Breaks Silence On Wonder Woman Return Supports New Actress Taking Over The DC Role
गैल गैडोट - फोटो : इंस्टाग्राम @gal_gadot

विस्तार

डीसी फैंस को 'वंडर वुमन' की अगली फिल्म का इंतजार है और फैंस एक बार फिर गैल गैडोट को इस किरदार में देखना चाहते हैं। लेकिन गैल के हालिया बयान के बाद फैंस को थोड़ी निराशा हो सकती है। 

विज्ञापन

क्या गैल गैडोट फिर बनेंगी वंडर वुमन?
स्क्रीनरेंट को दिए एक इंटरव्यू में गैल गैडोट ने साफ किया कि उनकी डीसी स्टूडियोज या डायरेक्टर जेम्स गन के साथ वंडर वुमन के किरदार में वापसी को लेकर फिलहाल कोई खास बातचीत नहीं हुई है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी आखिरी बड़ी बातचीत उस समय हुई थी, जब स्टूडियो के लोग उनसे मिले थे और वे ‘वंडर वुमन 3’ को डेवलप करना चाहते थे। इसके बाद से उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैल गैडोट ने कहा कि उनकी जेम्स गन या स्टूडियो के साथ वापसी को लेकर कोई खास बातचीत नहीं हुई है।

Gal Gadot Breaks Silence On Wonder Woman Return Supports New Actress Taking Over The DC Role
गैल गैडोट - फोटो : इंस्टाग्राम

नई वंडर वुमन के लिए गैल ने कही खास बात
हालांकि, गैल गैडोट चाहती हैं कि ‘वंडर वुमन’ की कहानी और फ्रेंचाइजी आगे बढ़े। उन्होंने इस किरदार को निभाने वाली अगली एक्ट्रेस को शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐसा शानदार किरदार है, जिसे हममें से बहुत से लोग बहुत प्यार करते हैं। जो भी एक्ट्रेस इस किरदार को निभाएगी, मैं उसके लिए यही चाहती हूं कि वह इस शानदार किरदार के साथ इस बेहतरीन सफर का पूरा आनंद ले। मैं बस इस बात के लिए आभारी हूं कि मुझे इस किरदार के जूते पहनने और इस शानदार किरदार और उससे जुड़ी हर चीज को सेलिब्रेट करने का मौका मिला।’

Gal Gadot Breaks Silence On Wonder Woman Return Supports New Actress Taking Over The DC Role
गैल गैडोट - फोटो : इंस्टाग्राम@gal_gadot

2016 में पहली बार बनी थीं वंडर वुमन

  • गैल गैडोट ने पहली बार 2016 की फिल्म ‘बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस’ में डायना प्रिंस यानी वंडर वुमन का किरदार निभाया था।
  • इसके बाद 2017 में उनकी सोलो फिल्म ‘वंडर वुमन’ रिलीज हुई।
  • वह ‘जस्टिस लीग’ (2017), ‘वंडर वुमन 1984’ (2020) और ‘जैक स्नाइडर्स जस्टिस लीग’ (2021) में भी नजर आईं।
  • फिलहाल गैल गैडोट की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।  


ये भी पढ़ें- ‘मेरा दिल टूटा और फिर…’, विजय देवरकोंडा ने छोड़ी शराब; जिंदगी के रोमांचक सफर पर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed