फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Fast X Vin Diesel want Iron man aka actor robert downey jr to be part of upcoming Fast and furious movie

Fast X: 'फास्ट एक्स' के लिए 'आयरन मैन' का साथ चाहते हैं विन डीजल, रॉबर्ट डाउनी जूनियर को लेकर कही यह बात

Fri, 10 Feb 2023 03:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 10 Feb 2023 03:00 PM IST
सार

हॉलीवुड स्टार विन डीजल ने एक ऐसे कलाकार को अपनी 'फास्ट' फैमिली से जोड़ने की इच्छा जाहिर की है, जिसकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में फैली है। यह और कोई नहीं बल्कि सबके चहेते सुपरहीरो आयरन मैन यानी रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं।

विज्ञापन
Fast X Vin Diesel want Iron man aka actor robert downey jr to be part of upcoming Fast and furious movie
विन डीजल, रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : social media

विस्तार

हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक 'फास्ट एंड फ्यूरियस' का क्रेज दर्शकों के बीच विदेशों में ही नहीं भारत में भी भरपूर देखने को मिलता है। शूं................से पार कर जाने वाली दुनिया की सबसे तेज गाड़ियां हों, धमाकेदार एक्शन हो या फिर दुनिया की सबसे बेहतरीन स्टारकास्ट ...यह एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसमें ये सभी चीजें हमें बखूबी देखने को मिलती हैं। इसकी हर एक चीज फैंस को खूब पसंद आती है। पिछले दिनों 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के फैंस के साथ इसकी 10वीं फिल्म की शूटिंग की जानकारी साझा करने के बाद अब 'फास्ट एक्स' के ट्रेलर के प्रीमियर पर विन डीजल ने दुनिया के सामने अपनी एक दिली इच्छा जाहिर की है।  

विज्ञापन

Fast X Vin Diesel want Iron man aka actor robert downey jr to be part of upcoming Fast and furious movie
फास्ट एक्स - फोटो : social media

चार्लीज थेरॉन, हेलेन मिरेन, रीटा मुरैना और जेसन मोमोआ जैसे कलाकारों को अपनी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी से जोड़ने के बाद अब हॉलीवुड स्टार विन डीजल ने एक ऐसे कलाकार को अपनी 'फास्ट' फैमिली से जोड़ने की इच्छा जाहिर की है, जिसकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में फैली है। यह और कोई नहीं बल्कि सबके चहेते सुपरहीरो आयरन मैन यानी रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं। दरअसल, अपनी आगामी फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज 'फास्ट एक्स' के ट्रेलर प्रीमियर पर विन डीजल ने एक इंटरव्यू में इच्छा जाहिर की कि वह चाहते हैं कि रॉबर्ट डाउनी फास्ट फैमिली का हिस्सा हों। इस खबर को सुनकर दोनों कलाकारों के मुंह पर मुस्कान आना वाजिब है।
Alt Balaji: एकता कपूर और मां शोभा ने ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, अब इस शख्स के हाथ में होगी कमान

विज्ञापन
विज्ञापन

Fast X Vin Diesel want Iron man aka actor robert downey jr to be part of upcoming Fast and furious movie
विन डीजल - फोटो : social media

हाल ही में 'फास्ट एक्स' के ट्रेलर प्रीमियर में एक मीडिया संस्थान के द्वारा फिल्म की ड्रीम कास्टिंग के बारे में पूछे जाने पर 'डोम टोरेटो' यानी विन डीजल ने बिना किसी हिचकिचाहट के रॉबर्ट डाउनी जूनियर का नाम लिया।  वह बोले, 'भविष्य में क्या होने वाला है, इसके बारे में आपको बहुत कुछ बताए बिना मैं बताना चाहता हूं कि फिल्म में एक कैरक्टर है जो डोम का विरोधी है। वह एआई और बिना ड्राइवर की कारों को बढ़ावा दे रहा है। कोई ऐसा है, जो मानता है कि यही भविष्य है और यह टोरेटो की सोच से बिल्कुल परे है।'  
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में आलिया को भेजा समन

विज्ञापन

Fast X Vin Diesel want Iron man aka actor robert downey jr to be part of upcoming Fast and furious movie
फास्ट एंड फ्यूरियस - फोटो : social media

हालांकि, जब मीडिया ने पूछा कि क्या उन्होंने अभी तक रॉबर्ट डाउनी जूनियर से इस भूमिका के लिए संपर्क किया है, तो विन डीजल भड़क उठे। वह मीडिया से भड़कते हुए बोले, 'आपकी हिम्मत कैसे हुई इन सभी लोगों के सामने मुझसे यह सवाल पूछने की? मेरी कुछ गरिमा है। मैं यह नहीं बता सकता हूं।' आपको बता दें, 'फास्ट एक्स' में विन डीजल के अलावा जेसन स्टेथम, टाइरिस गिब्सन, क्रिस लुडाक्रिस ब्रिज, जॉन सीना, जॉर्डन ब्रूस्टर, ब्री लार्सन, नथाली इमैनुएल, सुंग कांग, स्कॉट ईस्टवुड, माइकल रूकर, डेनिएला मेलच्योर, एलन रिचसन और कार्डी बी  जैसे कलाकार शामिल हैं।
Kantara: 'कांतारा' के मेकर्स को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाइकोर्ट का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed