फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kantara Plagiarism Row: Supreme Court decision On Rishab Shetty Vijay Kirgandur movie Varaharoopam song

Kantara: 'कांतारा' के मेकर्स को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाइकोर्ट का फैसला

Fri, 10 Feb 2023 12:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Feb 2023 12:25 PM IST
सार

बता दें कि फिल्म 'कांतारा' के गाने 'वराह रूपम' को लेकर इस फिल्म के मेकर्स पर साहित्यिक चोरी के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Kantara Plagiarism Row: Supreme Court decision On Rishab Shetty Vijay Kirgandur movie Varaharoopam song
कांतारा - फोटो : social media

विस्तार

फिल्म 'कांतारा' के मेकर्स को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, मेकर्स पर फिल्म के 'वराह रूपम' गाने को लेकर साहित्यिक चोरी का आरोप लगा है। इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 'कांतारा' के निर्माता-निर्देशक विजय किरागंदुर और ऋषभ शेट्टी को राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें कहा गया था कि  'वराह रूपम' गाना फिल्म में नहीं दिखाया जाएगा।

विज्ञापन

 

फिल्म 'कांतारा' के निर्देशक और निर्माता को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अग्रिम जमानत मिल गई है। साथ ही कोर्ट ने गाने को फिल्म से हटाए जाने के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा है, 'फिल्म के निर्माता-निर्देशक विजय किरागंदुर और ऋषभ शेट्टी जब गाने के कॉपीराइट उल्लंघन की जांच के संबंध में 12 और 13 फरवरी को पूछताछ के लिए पेश होंगे तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म की रिलीज के बाद फिल्म के गाने 'वराह रूपम' पर केरल के बैंड ताईकुडम ब्रिज ने साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म बनाने वालों ने उनके गाने 'नवरसम' से कॉपी किया है। इसके बाद लीगल एक्शन लेते हुए  'वराह रूपम' के वीडियो को यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया था। हालांकि, गाना फिल्म से नहीं हटाया गया था। हाईकोर्ट ने फिल्म से भी गाने को हटाए जाने का निर्देश दिया था। लेकिन, अब हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दी है।

Shah Rukh Khan: जब पत्नी गौरी से हो गया किंग खान का झगड़ा, बोले- बंद करो शॉपिंग, वीडियो वायरल

सुप्रीम कोर्ट ने 'कांतारा' से  'वराह रूपम' गाने को हटाए जाने के निर्देश पर रोक लगाई है, साथ ही फिल्म के निर्माता-निर्देशक को भी अग्रिम जमानत मिल गई है। बता दें 'कांतारा' 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। कम बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। 
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में आलिया को भेजा समन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed