फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Summoned Sent By Court know All details in Hindi

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में आलिया को भेजा समन

Fri, 10 Feb 2023 12:27 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:27 PM IST
सार

आलिया के लगातार कोर्ट में पेश न होने के कारण एडीजीसी कुलदीप पुंडीर ने आलिया के घर पर समन भेजा है। आलिया को 22 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए यह समन जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Summoned Sent By Court know All details in Hindi
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते कुछ वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल अभिनेता अपनी पत्नी आलिया के साथ घरेलू विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया है कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। कुछ वक्त पहले अभिनेता की मां मेहरूनिसा और आलिया के बीच संपत्ति विवाद का मामला सामने आया था।  वहीं, अब नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया को कोर्ट ने समन भेजा है। 

विज्ञापन


छेड़छाड़ को लेकर दर्ज कराई थी शिकायत
दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरूनिसा ने आलिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आलिया को थाने पूछताछ के लिए बुलाया था। इस मामले के बाद नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कई शिकायतें दर्ज कराईं। फिलहाल पुलिस इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। हालांकि, आलिया को कोर्ट ने समन भेजा है। दरअसल, साल 2020 में आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने देवर पर उनके साथ गलत हरकत को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा था कि वह साल 2012 के समय अपने ससुराल गई थीं। उसी दौरान उनके देवर ने गलत हरकत की, जिसके बाद उन्होंने वर्सोवा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर विचार विमर्श के लिए बुढ़ाना कोतवाली भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


Bigg Boss 16: फिनाले से ठीक पहले 'बिग बॉस 16' में नए 'खतरे' ने दी दस्तक, इस शख्स की एंट्री देख सभी रह गए दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने भेजा समन
इस शिकायत के बाद आलिया को एक बार कोर्ट में भी पेश होना पड़ा, जिसमें उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया था। हालांकि इस पूरे मामले की जांच होने के बाद किसी भी प्रकार का सबूत न मिलने पर पॉक्सो कोर्ट ने क्लोजिंग रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। आलिया को इस केस के अंतर्गत कोर्ट में पेशी के लिया बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं। इसके बाद बुधवार के दिन इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन आलिया वहां नहीं पहुंचीं। आलिया के लगातार कोर्ट में पेश न होने के कारण एडीजीसी कुलदीप पुंडीर ने समन भेजा। आलिया को 22 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए यह समन जारी किया गया है। 

Shamita Shetty: फिल्म 'जहर' के बाद नहीं मिल रहा था शमिता शेट्टी को काम? छलका एक्ट्रेस का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed