फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   DJ Khaled Mike Tyson Performed Umrah in Mecca Rapper Shared Emotional Video

DJ Khaled: माइक टायसन के साथ उमराह करने पहुंचे मशहूर रैपर डीजे खालिद, काबा देख हुए भावुक

Sun, 11 Dec 2022 06:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Dec 2022 06:42 PM IST
सार

डीजे खालिद अमेरिका के जाने माने रैपर हैं। साल 1990 में उन्होंने बतौर रेडियो होस्ट अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वह डीजे बन गए। डू यू माइंड, आई एम वन, फॉर फ्री और शाइनिंग जैसे गानों के लिए उन्हें जाना जाता है।

विज्ञापन
DJ Khaled Mike Tyson Performed Umrah in Mecca Rapper Shared Emotional Video
डीजे खालिद, माइक टायसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हाल ही में सऊदी अरब में फिल्म 'डंकी' का शूटिंग शेड्यूल खत्म कर मक्का शहर में उमराह करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी फोटोज और वीडियो काफी वायरल हुए थे। शाहरुख के बाद अब कुछ और सेलिब्रिटी इस शहर में उमराह करने पहुंचे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर हॉलीवुड रैपर डीजे खालिद और मशहूर बॉक्सर माइक टाइसन की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह सफेद रंग की पोशाक में उमराह करते दिख रहे हैं। अपना एक वीडियो खालिद ने भी खुद शेयर किया। इस छोटे से क्लिप में रैपर भावुक नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Pathaan: 'पठान' से शाहरुख खान का 'किंग ऑफ कूल' लुक आउट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए खालिद ने कैप्शन  में लिखा, ''जिस सेकंड मैं मक्का पहुंचा मेरी आंखें आंसुओं से भर गईं। खुशी के आंसू...मैं अपनी पूरी जिंदगी दुआ मांगने और अल्लाह का शुक्र अदा करने के लिए मक्का जाना चाहता था। मैंने दुनिया में और अधिक प्यार और शांति, लोगों के स्वास्थ्य और हम सभी की सुरक्षा के लिए दुआ मांगी। खुदा ने सभी के लिए बराबर प्यार बनाया है। मेरे भाई माइक टायसन को भी प्यार दें।''
Shivangi Joshi: डेटिंग की खबरों पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें

View this post on Instagram

A post shared by DJ KHALED (@djkhaled)

विज्ञापन

बता दें कि डीजे खालिद अमेरिका के जाने माने रैपर हैं। साल 1990 में उन्होंने बतौर रेडियो होस्ट अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वह डीजे बन गए। डू यू माइंड, आई एम वन, फॉर फ्री और शाइनिंग जैसे गानों के लिए उन्हें जाना जाता है। वहींं, माइक टायसन की बात करें तो वह अपने समय के मशहूर मुक्केबाज रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'लाइगर' से एंट्री की थी। फिल्म में विजय देवरकोंडा लीड रोल में थे। वहीं, माइक टायसन एक्सटेंडेड कैमियो में दिखे थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी और फ्लॉप साबित हुई थी।
Deepika Padukone: आलिया के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर ट्रोल्स के निशाने पर आईं दीपिका पादुकोण, जानिए क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed