Albert Pyun: नहीं रहे 'कैप्टन अमेरिका' के डायरेक्टर अल्बर्ट प्यून, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जापानी अभिनेता तोशीरो मिफ्यून ने प्यून को सबसे पहले अकीरा कुरोसावा की 1975 की क्लासिक 'डरजू उजुला' के सेट पर एक इंटर्न के रूप में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया था।
विस्तार
मशहूर फिल्म निर्देशक अल्बर्ट प्यून का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 'साइबोर्ग', 'द स्वॉर्ड एंड द सॉर्सेरर,' 'नेमेसिस' और 'कैप्टन अमेरिका' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मल्टीपल स्केलेरोसिस और डिमेंशिया से पीड़ित थे। उनकी पत्नी और फिल्म निर्माता सिंथिया क्यूमन पिछले कुछ महीनों में अपने पति के स्वास्थ्य के बारे में समय-समय पर अपडेट दे रही थीं। डायरेक्टर की निधन की पुष्टि खुद क्यूमन ने अपने फेसबुक पोस्ट से की है। उन्होंने जानकारी दी कि निधन के समय वह उनके पास ही मौजूद थीं।
19 मई, 1953 को हवाई में जन्मे, प्यून का पालन-पोषण एक सैन्य परिवार में हुआ था। उनकी शॉर्ट फिल्म देखने के बाद जापानी अभिनेता तोशीरो मिफ्यून ने प्यून को सबसे पहले अकीरा कुरोसावा की 1975 की क्लासिक 'डरजू उजुला' के सेट पर एक इंटर्न के रूप में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Photos of the Day: वाणी की दिलकश अदाएं और डीप नेक ड्रेस में निक्की ने बरपाया कहर, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
साल 1982 में उन्होंने 'द स्वॉर्ड एंड द सॉर्सेरर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। केवल 4 मिलियन डॉलर के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही और इसने 40 मिलियन डॉलर का कारोबार किया। उन्होंने 1990 के दशक में 20 से अधिक फीचर फिल्मों का निर्माण किया, जिसमें उनकी चार-भाग 'नेमेसिस' सीरीज और 'कैप्टन अमेरिका' शामिल हैं, जो 1990 में मार्वल कॉमिक्स के चरित्र का पहला पूर्ण-लंबाई वाला लाइव-एक्शन चित्रण था।
Filmy Wrap: कियारा आडवाणी करेंगी बड़ा एलान और 'टाइगर 3' पर आया अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें