फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   cannes film festival 2022 tom cruise awarded with Palme d'Or at the premiere of his film top gun maverick

Cannes 2022: हॉलीवुड के 'टॉप गन' में शामिल हुए टॉम क्रूज, अभिनेता बोले- इस शाम को भूलना नामुमकिन

Thu, 19 May 2022 12:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 19 May 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
cannes film festival 2022 tom cruise awarded with Palme d'Or at the premiere of his film top gun maverick
tom cruise - फोटो : social media

दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी इवेंट्स में एक 'कान फिल्म फेस्टिवल 2022' की जोरदार शुरुआत हो चुकी है। इस फेस्टिवल के दूसरे दिन की सारी लाइमलाइट हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता टॉम क्रूज लूट कर ले गए। टॉम कान के दूसरे दिन अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' के प्रीमियर के लिए वहां पहुंचे थे। लेकिन इस प्रीमियर के दौरान उन्हें कान के आयोजकों ने एक ऐसा तोहफा दिया, जिसने इस शाम को उनके जीवन की सबसे बेहतरीन शामों में से एक बना दिया। कान के द्वारा दिए गए सम्मान ने टॉम क्रूज को इतना गौरवान्वित कर दिया था कि वह अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। 

विज्ञापन

टॉम क्रूज ने बुधवार को कान फिल्म फेस्टिवल में फाइटर जेट्स के साथ एक शानदार एंट्री ली और वहां मौजूद सभी को चौंका दिया था। अपनी इस ग्रैंड एंट्री के बाद अभिनेता ने अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवाए और अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंच गए। 'टॉप गन: मेवरिक' की स्क्रीनिंग के बाद, दर्शकों ने अभिनेता को छह मिनट की स्टैंडिंग ओवेशन दी, जिसे देख टॉम की आखों में आँसू आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मोमेंट को एंजॉय करने से पहले टॉम क्रूज को कान के आयोजकों ने उनके सफल करियर की याद दिलाते हुए उनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम में टॉम की फिल्मोग्राफी को 13 मिनट की एक क्लिप के जरिए दर्शकों को दिखाया गया। कार्यक्रम में टॉम को 'पाल्मे डी'ओर' से भी सम्मानित किया गया, जिसके बाद अभिनेता एक बार फिर अचंभित रह गए और उनके मुंह से निकला 'वाह'। टॉम ने यह सम्मान पाने के बाद कहा,"मैं इस शाम को कभी नहीं भूलूंगा।"

विज्ञापन

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान टॉम ने ब्लैक कलर का सूट पहना था। टॉम के साथ ही फिल्म निर्देशक जोसेफ कोसिंस्की, निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर और सह-कलाकार जेनिफर कोनेली, माइल्स टेलर, जॉन हैम, ग्लेन पॉवेल, जे एलिस, डैनी रामिरेज, ग्रेग टार्ज़न डेविस और लुईस पुलमैन भी इस प्रीमियर में शामिल हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed