फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Brazilian Singer MC Kevin Falls To Death From 5th Floor Of Hotel Two Weeks After Marriage

ब्राजील: होटल की पांचवीं मंजिल से गिरकर सिंगर एमसी केविन की मौत, हाल ही में हुई थी शादी

Tue, 18 May 2021 03:02 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 18 May 2021 03:02 PM IST
सार

होटल की पांचवीं मंजिल से गिरने से ब्राजील सिंगर एमसी केविन की हुई मौत।
16 मई की है घटना।
दो हफ्ते पहले गर्लफ्रेंड से रचाई थी शादी।

विज्ञापन
Brazilian Singer MC Kevin Falls To Death From 5th Floor Of Hotel Two Weeks After Marriage
Brazilian Singer MC Kevin - फोटो : Instagram

विस्तार

ब्राजील के मशहूर सिंगर एमसी केविन की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। 23 साल के केविन ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में एक होटल में रुके हुए थे। घटना 16 मई को हुई थी और केविन का पांचवीं मंजिल से गिरना पुलिस को हैरान कर रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन


केविल होटल की 11वीं मंजिल पर ठहरे हुए थे। जबकि पांचवीं मंजिल पर वह अपने कुछ दोस्तों से मिलने उनके कमरे में पहुंचे थे। केविन होटल की बालकनी में थे, जहां से वह नीचे गिर गए। मौके पर पहुंची टीम ने सिंगर को दुर्घटना के फौरन बाद अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बता दें, केविन ने दो हफ्ते पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड डिओलेने बेजेरा से शादी रचाई थी। डिओलेने एक क्रिमिनल लॉयर है। केविन के निधन के बाद डिओलेने ने अपनी शादी की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए फैंस को ये दुखद खबर दी थी। डिओलेने ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'तुम मेरी जिंदगी का प्यार हो और हमेशा रहोगे। वह आदमी जिसने मुझे सबसे ज्यादा प्यार और सम्मान दिया। ईश्वर के पास जाओ, मैं हमेशा तुमसे प्यार करूंगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deolane Bezerra (@dra.deolanebezerra)

केविन की मां ने भी सोशल मीडिया पर अपने बेटे को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'आखिरी बार जब केविन से उनकी बात हुई थी, तब उन्होंने कहा था, 'आई लव यू मम।' गौरतलब है कि एमसी केविन ने साल 2013 में अपना पहला गाना रिलीज किया था। तब उनकी उम्र महज 16 साल थी। उनके गाने कावालो डे ट्रोइआ (Cavalo de Troia) को यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed