फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers Endgame Robert Downey Jr Shares Funny Poster Of Film

Avengers: Endgame: आयरन मैन ने शेयर किया फनी पोस्टर, लोगों से की ये खास अपील

Mon, 29 Apr 2019 01:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 29 Apr 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Avengers Endgame Robert Downey Jr Shares Funny Poster Of Film
Avengers: Endgame
जबसे थानोस ने एवेंजर्स-इनफिनिटी वॉर फिल्म में धरती की आधी आबादी खत्म की है, इसकी अगली कड़ी एवजेंर्स- एंडगेम का फैंस को इंतजार रहा है। इस फिल्म के प्रति लोगों की दीवानगी ही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


फिल्म को भारत में रिलीज हुए अभी 1 सप्ताह भी नहीं हुए हैं लेकिन इसका खुमार अभी भी लोगों पर छाया हुआ है। एवेंजर्स: एंडगेम' सोशल मीडिया पर लगातार छाया हुआ है। 
विज्ञापन


इस फिल्म में आयरन मैन का किरदार निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने एक फनी पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- आखिरकार वह पोस्टर जिसकी हम सभी को जरूरत थी और हां एंडगेम के मजे को दूसरों के लिए खराब न करें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
Trending Videos

एवेंजर्स: एंडगेम' के शेयर किए गए पोस्टर में सभी किरदारों की आंखें बेहद बड़ी करके हाइलाइट की गई हैं। यह सभी सुपरहीरोज को अजीब सा लुक दे रहा है। 

बात करें फिल्म की तो एवेंजर्स एंडगेम भी इनफिनिटी वॉर की तरह एक भावुक कर देने वाली संवेदनशील फिल्म है। एवेंजर्स एंडगेम सुपरहीरोज का विदाई काल तो है ही, ये इन सुपरहीरोज के भविष्य की खिड़की भी है। अब तक इन सुपरहीरोज ने क्या किया, इनसे कहां गलतियां हुईं और भविष्य में इन गलतियों से सबक लेकर ये क्या कुछ करने वाले हैं, इनका आधार ये फिल्म तैयार करती है।

बता दें कि, 'एवेंजर्स: एंडगेम' 21 अप्रैल को रिलीज की गई थी। वहीं भारत में इसे 26 अप्रैल को रिलीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed