फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan flies to Dubai will grace the Global Freight Summit with Ryan Reynolds

Shah Rukh Khan: एक साथ नजर आएंगे ‘डेडपूल’ और शाहरुख खान, दुबई में रयान रेनॉल्ड्स के साथ होगी रोचक मुलाकात

Tue, 19 Nov 2024 08:27 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 19 Nov 2024 08:27 AM IST
सार

शाहरुख खान हॉलीवुड सुपरस्टार रयान रेनॉल्ड्स के साथ 'ग्लोबल फ्रेट समिट' में शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम के लिए अभिनेता ने दुबई की उड़ान भरी है। 
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan flies to Dubai will grace the Global Freight Summit with Ryan Reynolds
शाहरुख खान-रयान रेनॉल्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान 'ग्लोबल फ्रेट समिट' में हिस्सा लेने वाले हैं। अभिनेता इस कार्यक्रम में एसमीयू की फिल्म 'डेडपूल' के अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स के साथ शामिल होंगे। समिट के लिए किंग खान ने दुबई के लिए उड़ान भरी है। अभिनेता को सादे अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार तक इस हाई प्रोफाइल कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। 

विज्ञापन

20 नवंबर को होगा शाहरुख खान का भाषण 

डीपी वर्ल्ड द्वारा आयोजित 'ग्लोबल फ्रेट समिट' का तीसरा संस्करण 18 नवंबर से 20 नवंबर तक दुबई में आयोजित किया जा रहा है। शिखर सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के वक्ता कारोबार की रणनीतियों को साझा करेंगे। 20 नवंबर को शाहरुख खान और रयान रेनॉल्ड्स मुख्य भाषण देने वाले हैं। शाहरुख खान बॉलीवुड सुपरस्टारडम से बिजनेस सक्सेस तक के विषय पर अपनी बात रखेंगे। 

विज्ञापन

किस विषय पर चर्चा करेंगे रयान रेनॉल्ड्स?

शाहरुख खान का सेशन स्थानीय समयानुसार सुबह 10:10 बजे से 10:45 बजे तक होने वाला है। दूसरी ओर, रयान रेनॉल्ड्स स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित अपने सत्र में 'प्लेइंग फॉर द बिग लीग्स: फ्रॉम द मूवी थिएटर टू डिसरप्टिंग बिजनेस' पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


Payal Kapadia Interview: शादीशुदा से ज्यादा समय तो विधवा रहीं मेरी नानी, अनचाहे मर्दो पर पायल का सीधा निशाना

सफल बिजनेसमैन भी हैं शाहरुख-रयान

शाहरुख खान और रयान रेनॉल्ड्स एक ग्लोबल स्टार होने के साथ ही एक सफल बिजनेस मैन भी हैं। प्रोडक्शन कंपनी और एंटरप्रेन्योर होने के साथ ही किंग खान एक क्रिकेट टीम के भी मालिक हैं। वहीं, रयान रेनॉल्ड्स एक प्रोडक्शन कंपनी और एक फुटबॉल टीम के मालिक होने के साथ ही मोबाइल नेटवर्क सेवा जैसे उद्यमों के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में अभिनेता के साथ-साथ ये सफल व्यवसायी समिट में अपने विचार और सफलता के मंत्र को साझा कर लोगों को प्रेरित करेंगे। 

Deadpool and Wolverine: शॉन लेवी की फिल्म ने ओटीटी पर भी काटा गदर, 'ब्लैक पैंथर' के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed