फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   american tv show Friends has completed 26 years

आज ही के दिन पहली बार प्रसारित हुआ था 'फ्रेंड्स', अब भी जारी है क्रेज

Tue, 22 Sep 2020 10:05 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 22 Sep 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
american tv show Friends has completed 26 years
फ्रेंड्स - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

अमेरिका का चर्चित धारावाहिक सीरीज फ्रेंड्स को आज 26 साल हो चुके हैं। यह शो पहली बार 22 सितंबर 1994 को नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एनबीसी) नेटवर्क पर प्रसारित हुआ था। यह अमेरिकी टीवी सिटकॉम है। फ्रेंड्स शो ने लंबे समय तक दर्शकों के दिलों को जीता। एक वक्त ऐसा था जब पूरी दुनिया में युवाओं के बीच इस शो की खूब लोकप्रियता थी। फ्रेंड्स 1994 से 2004 टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस शो के कुल 10 सीजन हैं। 

विज्ञापन


फ्रेंड्स ने छह एमी अवार्ड्स जीते, जिसमें आउटस्टैंडिंग कॉमेडी सीरीज का खिताब भी शामिल रहा। इतना ही नहीं नील्सन रेटिंग में भी यह शो लगातार टॉप पांच में रहा था। जबकि फ्रेंड्स का आठवां सीजन टॉप पर रहा था। बता दें कि फ्रेंड्स छह युवाओं की कहानी है, जो न्यूयॉर्क शहर के ग्रीनविच विलेज में एक- दूसरे के पड़ोसी है या रूममेट्स। 
विज्ञापन



फ्रेंड्स शो को डेविड क्रेन और मार्ता कॉफमैन ने बनाया था। इस शो के फिनाले को 5 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा था। अब भी यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखा जाता है। वहीं हाल ही में उस समय दर्शक हैरान हो गए थे जब 72वें एमी अवार्ड्स में फ्रेंड्स के कलाकार एक साथ नजर आए थे। इस शो की तीन मुख्य अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन, लिसा कुड्रो और कर्टेनी कॉक्स हाल ही में हुए एमी अवार्ड्स में पहुंची थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: Emmy 2020: कॉमेडी कैटेगरी में छाई 'स्चिट्स क्रीक', 'सक्सेशन' बनी बेस्ट ड्रामा सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed