{"_id":"5b681b534f1c1bed5e8b76e7","slug":"american-singer-demi-lovato-has-been-discharged-from-hospital-shared-a-post-on-instagram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मशूहर सिंगर डेमी लोवेटो को अस्पताल से मिली छुट्टी, ड्रग ओवरडोज की वजह से होना पड़ा था भर्ती","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मशूहर सिंगर डेमी लोवेटो को अस्पताल से मिली छुट्टी, ड्रग ओवरडोज की वजह से होना पड़ा था भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
अपनी धुन से दुनिया को नचाने वाली अमेरिकन पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर डेमी लोवेटो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पता हो कि बीते दिनों उन्हें ड्रग ओवरडोज के चलते गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डेमी लोवेटो के ड्रग ओवरडोज का खुलासा डेमी के प्रवक्ता ने किया था। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की खबर के अनुसार अब डॉक्टर ने कहा है कि डेमी लोवेटो पहले से काफी बेहतर हैं। वहीं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डेमी लोवेटो ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों, परिवार वालों और फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
गौरतलब है कि डेमी लोवेटो के ड्रग ओवरडोज के चलते अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके परिवार सहित फैंस भी परेशान हो गए थे। डेमी लोवेटो ने इंस्टाग्राम पर फैंस को एक पोस्ट से शुक्रिया अदा किया है साथ ही ड्रग्स को लेकर अपने काले इतिहास को याद किया। इसके अलावा डेमी लोवेटो ने लिखा- 'मुझे स्वस्थ रहने के लिए नशे से दूर रहना होगा।' ड्रग की लत पर दुख प्रकट करते हुए डेमी लोवेटो यह भी कहा है- 'यह ऐसा कुछ है जिससे मुझे दूर रहना चाहिए।'

Trending Videos
आपको बता दें कि डेमी लोवेटो के अस्पताल भर्ती की खबर मिलते ही उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की कामना करने लगे थे। लेन डीजेनेरस, लिली एलन, लेडी गागा, किम कर्दाशियां, सैम स्मिथ और ब्रूनो मार्स सहित हॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर डेमी के जल्द ठीक होने की कामना की थी।
इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस को डेट कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी डेमी लोवेटो के जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए ट्वीट भी किया था। उन्होंने ट्वीट किया "डेमी लोवेटो को हिम्मत और प्यार, डेमी के लिए प्रार्थना करें।" गौरतलब है कि डेमी लोवेटो निक जोनस के भाई जो जोनस की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। आपको बता दें कि डेमी लोवेटो ने 'हार्ट अटैक', 'स्टोन कोल्ड' और 'टेल मी यू लव मी' जैसे कई हॉलीवुड गानों से दर्शकों के दिलों को जीता है।