The Boys Season 4: प्राइम वीडियो सीरीज का चार सीजन में ही निकला धुंआ, पांचवें सीजन के बाद नहीं बनेगी सीरीज
'द बॉयज' सीजन 4 अपने प्रीमियर के लिए तैयार है। इसी बीच इसके निर्माता एरिक क्रिपके ने पोस्ट कर बड़ी घोषणा की है, जिससे इसके प्रशंसकों को तगड़ा झटका लगा है।
विस्तार
'द बॉयज' सीजन 4 अपने प्रीमियर के लिए तैयार है। इससे पहले सीरीज के निर्माता एरिक क्रिपके ने बड़ी घोषणा के साथ हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। निर्माता ने पोस्ट कर बताया कि आर-रेटेड अमेजन प्राइम वीडियो सुपरहीरो सीरीज अपने पांचवें सीजन के साथ समाप्त हो जाएगी।
एरिक क्रिपके का बड़ा एलान
एरिक क्रिपके ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'द बॉयज सीजन 4 प्रीमियर वीक यह घोषणा करने का एक अच्छा समय है कि सीजन 5 इसका अंतिम सीजन होगा।' क्रिपके ने आगे लिखा, 'मुझे तब तक सतर्क रहना था जब तक मुझे वॉट से अंतिम ओके नहीं मिला। कहानी को रक्तरंजित, महाकाव्य, नम चरमोत्कर्ष पर लाने के लिए रोमांचित हूं। दो दिनों में सीजन चार देखें, क्योंकि अंत शुरू हो चुका है।' पोस्ट में सीजन 4 के समापन के लिए स्क्रिप्ट की एक संशोधित प्रति का स्क्रीनशॉट भी शामिल है।
Aparshakti: पिता की सख्ती के कारण अपारशक्ति-आयुष्मान ने शराब-सिगरेट को नहीं लगाया हाथ, खुलासे से सभी हैरान
#TheBoys Season 4 Premiere Week is a good time to announce: Season 5 will be the Final Season! Always my plan, I just had to be cagey till I got the final OK from Vought. Thrilled to bring the story to a gory, epic, moist climax. Watch Season 4 in 2 DAYS, cause the end has begun! pic.twitter.com/3p7Wt4jGA6
— Eric Kripke (@therealKripke) June 11, 2024
'द बॉयज' का निर्माण
'द बॉयज' का निर्माण अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स टेलीविजन द्वारा क्रिप्के एंटरप्राइजेज, ओरिजिनल फिल्म और पॉइंट ग्रे पिक्चर्स के साथ किया गया है। इसकी कहानी गार्थ एनिस और डेरिक रॉबर्टसन की द न्यूयॉर्क टाइम्स की सबसे अधिक बिकने वाली कॉमिक पर आधारित है।
Svetlana Haienko: मेहमान नवाजी से खुश हुईं स्वेतलाना, पोस्ट साझा कर बताया वडा पाव खाने का दिलचस्प किस्सा
'द बॉयज' की स्टारकास्ट, प्रीमियर
'द बॉयज' में कार्ल अर्बन, जैक क्वैड, एंटनी स्टार, एरिन मोरियार्टी, जेसी टी. अशर, लाज अलोंसो, चेस क्रॉफर्ड, तोमर कैपोन, करेन फुकुहारा, कोल्बी मिनिफी, क्लाउडिया डौमिट और कैमरून क्रोवेटी शामिल हैं। वहीं, सीजन चार में सुसान हेवर्ड, वैलोरी करी और जेफरी डीन मॉर्गन का भी स्वागत किया गया है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स टेलीविजन की इस सीरीज का प्रीमियर 13 जून 2024 में प्राइम वीडियो पर होगा।