Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ukrainian vlogger Svetlana Haienko while enjoying Vada Paav in Goa when a fellow customer pay for her snack
{"_id":"666874c6a40be2ff0e03a318","slug":"ukrainian-vlogger-svetlana-haienko-while-enjoying-vada-paav-in-goa-when-a-fellow-customer-pay-for-her-snack-2024-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Svetlana Haienko: मेहमान नवाजी से खुश हुईं स्वेतलाना, पोस्ट साझा कर बताया वडा पाव खाने का दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Svetlana Haienko: मेहमान नवाजी से खुश हुईं स्वेतलाना, पोस्ट साझा कर बताया वडा पाव खाने का दिलचस्प किस्सा
यूक्रेनी व्लॉगर स्वेतलाना हैएन्को इन दिनों भारत आई हुई हैं। वे अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने इस यात्रा की झलकियां अपने फैंस संग साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में स्वेतलाना हैएन्को ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। उस वीडियो में स्वेतलाना हैएन्को गोवा में वडा पाव खाती नजर आ रही हैं, लेकिन यही उस वीडियो की खासियत नहीं है। चलिए जानते हैं कि आखिर स्वेतलाना हैएन्को का वह रील इतना क्यों वायरल हो रहा है।
यूक्रेनी व्लॉगर स्वेतलाना हैएन्को ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'नमस्ते दोस्तों, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आज मैंने वडा पाव खा लिया। इसे खाने के बाद मुझे पता चल रहा है कि ये भारत के बाहर भी इतना मशहूर क्यों है। यह बाहर से बहुत स्वादिष्ट और अंदर से मुलायम होता है'।
3 of 5
स्वेतलाना हैएन्को
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्वेतलाना हैएन्को ने आगे लिखा है, 'मैं जब यह खा रही थी तब मैंने दूकानदार से पूछा वे कितने वर्षों से अपने दुकान को चला रहे हैं। उन्होंने कहा मैं पिछले 50 साल से यहीं दुकान चला रहा हूं। मुझसे पहले मेरी मां यही काम करती थी। मैं उनकी बात सुनकर चकित रह गई'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वेतलाना हैएन्को
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी बात को जारी रखते हुए स्वेतलाना हैएन्को कहती हैं, 'जब मैं वडा पाव खा रही थी तब एक अनजान व्यक्ति ने मेरे मना करने के बावजूद मेरे लिए बिल का भुगतान किया। मैं बता नहीं सकती हूं कि इस बात से मुझे कितनी ख़ुशी मिली है। उन्होंने कहा कि हम आपके देश यूक्रेन का समर्थन करते हैं। हम रूस के खिलाफ हैं और ये हमारी तरफ से एक छोटी सी कोशिश है अपना समर्थन दिखाने की। यह कमाल का देश है'।
विज्ञापन
5 of 5
स्वेतलाना हैएन्को
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्वेतलाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में आकर कई यूजर्स स्वेतलाना के लिए अच्छी-अच्छी बातें लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'हमारे लिए अतिथि ईश्वर का रूप होते हैं। हमारी सुहानभूती आपके देश के साथ है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।