फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   HIT The Third Case And Retro Movie Day 2 Box Office collection and Occupancy report

Hit 3 And Retro Day 2 Box Office: 'रेड 2' के आगे कहां ठहरी 'हिट 3' और 'रेट्रो'? जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन

Fri, 02 May 2025 10:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 May 2025 10:30 PM IST
सार

Hit 3 And Retro Day 2 Box Office Collection: कल गुरुवार 01 मई को बॉक्स ऑफिस पर दो साउथ फिल्में रिलीज हुईं। 'हिट 3' और 'रेट्रो'। दोनों ने अच्छी ओपनिंग ली। जानते हैं आज दूसरे दिन इनका कलेक्शन कैसा रहा? 

विज्ञापन
HIT The Third Case And Retro Movie Day 2 Box Office collection and Occupancy report
हिट 3, रेट्रो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'केसरी 2' के बाद सिनेमाघरों में यूं तो अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' महफिल लूट रही है। कल 01 मई को रिलीज हुई फिल्म ने धांसू ओपनिंग ली और आज भी अच्छी कमाई की है। मगर, इसी फिल्म के साथ सिनेमाघरों में कल दो साउथ फिल्मों रेट्रो और हिट 3 ने भी दस्तक दी थी। इन फिल्मों को भी दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। जानते हैं आज दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा?

विज्ञापन

HIT The Third Case And Retro Movie Day 2 Box Office collection and Occupancy report
हिट 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'हिट 3' का टोटल कलेक्शन रहा इतना
फिल्म हिट 3 ने कल गुरुवार को ओपनिंग डे पर  21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन के मुकाबले आज इसके कारोबार में गिरावट दर्ज हुई है। आज शुक्रवार को हिट 3 ने  7.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन  28.7 करोड़ रुपये हो चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

HIT The Third Case And Retro Movie Day 2 Box Office collection and Occupancy report
रेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया

'रेट्रो' की कमाई में भारी गिरावट
फिल्म 'रेट्रो' ने कल गुरुवार को पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। फिल्म ने हिंदी पट्टी में पांच लाख रुपये ही कमाए। आज दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई है। दूसरे दिन शुक्रवार को रेट्रो ने 4.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कारोबार 24.23 करोड़ रुपये हो चला है।

यह खबर भी पढ़ें:
House Arrest: 'प्रियंका हॉलीवुड में जाकर यह करे तो...', शो 'हाउस अरेस्ट' विवाद के बीच इस एक्ट्रेस का बड़ा बयान

विज्ञापन

HIT The Third Case And Retro Movie Day 2 Box Office collection and Occupancy report
हिट 3 - फोटो : सोशल मीडिया

क्या वीकएंड में होगा कमाई में इजाफा
'रेट्रो' फिल्म में सूर्या और पूजा हेगड़े ने दमदार अदाकारी की है। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराव ने किया है। वहीं 'हिट 3' में साउथ के सुपर स्टार नानी अहम रोल में हैं। फिल्म में नानी के अलावा श्रीनिधि शेट्टी और आदि शेष अहम भूमिका में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि वीकएंड पर इन फिल्मों को कमाई के मामले में कितना फायदा मिलेगा?

यह खबर भी पढ़ें:
Raid 2 Box Office: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही 'रेड 2' की पकड़? जानिए अजय देवगन की फिल्म का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed