{"_id":"6814dc1991a55a183602456c","slug":"house-arrest-contestant-gehana-vasisth-defends-ajaz-khan-says-priyanka-chopra-and-radhika-apte-also-doing-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"House Arrest: 'प्रियंका हॉलीवुड में जाकर यह करे तो...', शो 'हाउस अरेस्ट' विवाद के बीच इस एक्ट्रेस का बड़ा बयान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
House Arrest: 'प्रियंका हॉलीवुड में जाकर यह करे तो...', शो 'हाउस अरेस्ट' विवाद के बीच इस एक्ट्रेस का बड़ा बयान
Fri, 02 May 2025 08:22 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 02 May 2025 08:22 PM IST
सार
House Arrest Controversy: एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' पर विवाद जारी है। ऐसे में शो की प्रतिभागी गहना वशिष्ठ ने इस शो का बचाव किया है।
विज्ञापन
गहना वशिष्ठ, हाउस अरेस्ट का दृश्य
- फोटो : एक्स
विस्तार
अभिनेता एजाज खान का शो 'हाउस अरेस्ट' इन दिनों चर्चा में है। इस शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में ऐजाज खान ने महिलाओं को कैमरे के सामने इंटीमेट सीन करने के लिए कहा है। इस पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और शो पर पाबंदी की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने इस शो का बचाव किया है। वह इस शो की प्रतिभागी भी हैं।
विज्ञापन
गहना वशिष्ठ ने किया शो का बचाव
गहना वशिष्ठ ने शो का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें शो को बैन करने के लिए कई फोन आ रहे हैं। इस पर उन्होंने सवाल किया है कि उन लोगों के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जाता है जो लोग अश्लील वीडियो देखते हैं।
गहना वशिष्ठ ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है 'जब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में जाकर अश्लील सीन करती हैं या राधिका आप्टे 'सेक्रेड गेम्स' में टॉपलेस सीन करती हैं या मंदाकिनी ने बहुत पहले बोल्ड सीन किए थे, तब आपको नहीं लगता कि समाज में अश्लीलता फैल रही है?'

ये हैं gehna Vashisht जो एजाज खान को बचाने आई हैं।#ajaj_Khan #gehnavashisht #housearrest #Bollywood #boycott pic.twitter.com/tIalBySWgL
— 𝐒𝗮𝗻𝗷𝗮𝘆 Mishra (@AskSanjayM) May 2, 2025
विज्ञापन
शो में सब सहमति से हुआ
गहना ने आगे कहा कि शो में उनसे कुछ भी जबरदस्ती नहीं कराया गया। उन्होंने खुद अपनी मर्जी से सब कुछ किया। वह यह सब करते हुए सहज थीं। उन्होंने कहा 'सारे प्रतिभागी सहज हैं। सब 18 से ऊपर हैं। और सब अपनी मर्जी से शो कर रहे हैं। तो इसमें एजाज खान कहां से आ गए? शो में तो सारी एक्टिविटीज तो हम लोग ही कर रहे हैं। कोई हमें फोर्स नहीं कर रहा।'

क्या है पूरा मामला?
एजाज खान के हाल ही में लॉन्च हुए रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' को अपने एक एपिसोड के विवादित क्लिप के वायरल होने के बाद यूजर्स की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू के साथ-साथ यूट्यूब पर भी प्रसारित होता है। वायरल क्लिप में एजाज खान को प्रतियोगियों से अश्लील हरकत करने के लिए कहते हुए देखा गया।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इस मामले में उल्लू ऐप के सीईओ एजाज खान और विभु अग्रवाल को समन जारी किया है।
Sonam Kapoor: कभी कॉलेज नहीं गईं सोनम कपूर, अब बच्चे के लिए कर रहीं ये बड़ा काम