फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heeramandi actor taha shah left his studies for working in movies played the role of sharmin segal lover

Heeramandi: हीरामंडी के अभिनेता ने बड़े पर्दे पर आने के लिए छोड़ दी पढ़ाई, शर्मिन सहगल के आशिक की निभाई भूमिका

Tue, 14 May 2024 06:07 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 14 May 2024 06:07 PM IST
सार

‘हीरामंडी’ में शर्मिन सहगल के प्रेमी ‘ताजदार बलोच’ की भूमिका निभाने वाले ताहा शाह ने बड़े पर्दे पर आने के लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी थी। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने फिल्मी दुनिया में कैसे अपने करियर की शुरुआत की।

विज्ञापन
Heeramandi actor taha shah left his studies for working in movies played the role of sharmin segal lover
ताहा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @taahashah

विस्तार

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी है। सीरीज के नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने के बाद तो सोशल मीडिया पर ‘हीरामंडी’ और उसके किरदार छा गए। सीरीज को लेकर दर्शक मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हीरा मंडी के हर एक किरदार ने अपनी भूमिका कुछ इस तरह निभाई है कि उन्होंने अपनी एक छाप दर्शकों और प्रशंसकों के दिल पर छोड़ दी। ऐसा ही एक किरदार निभाया ‘हीरामंडी’ के अभिनेता ताहा शाह ने। ताहा शाह ने ‘हीरामंडी’ में शर्मिन सहगल के प्रेमी का किरदार निभाया और अपनी अदाकारी से खूब प्रशंसा लूट रहे हैं। ताहा और शर्मिन की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। ताहा ने सीरीज में ‘ताजदार बलोच’ की भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं इस अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कब और कैसे की? 

विज्ञापन



यहां से ताहा ने की है शुरुआती पढ़ाई

ताहा का जन्म आबु धाबी, यूएई में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता एक डॉक्टर हैं, जबकि उनकी मां एक उद्यमी हैं। अभिनेता ने चौथी कक्षा तक की पढ़ाई अबु धाबी के स्कूल ‘शेरवुड अकादमी’ में की है। इसके बाद वह तमिलनाडु के एक बोर्डिंग स्कूल ‘कोडइकनाल इंटरनेशनल स्कूल’ में शिफ्ट हो गएं। यहां पर उन्होंने तीन साल तक पढ़ाई की। 
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को पसंद आई रणबीर कपूर की एनिमल, अभिनेता ने आरआरआर-कांतारा के लिए कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
 

बीच में ही छोड़ दी पढ़ाई

तमिलनाडु से अभिनेता फिर वापस यूएई चले गए, जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ शारजाह आ गए, जहां पर उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई को पूरा किया। बड़े पर्दे पर आने की अपनी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए ताहा शाह ने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई छोड़ दी। बता दें कि ताहा ने  पढ़ाई छोड़ने के बाद ‘स्कूबा डाइविंग’ और ‘पैराग्लाइडिंग’ भी सीखी।

 

फिल्मी दुनिया में अब तक का सफर

फिल्मी दुनिया में ताहा शाह ने साल 2011 में आई फिल्म ‘लव का द एंड’ से की थी। इसके बाद उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘गिप्पी’ में भूमिका निभाई, जिसने 2013 में सिनेमाघरों में दस्तक दी। अभिनेता फिल्म ‘बरखा’ और ‘बार बार देखो’ में भी नजर आएं। ‘हीरामंडी’ में शर्मिन सहगल के प्रेमी का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी एक छवि बना ली है। बता दें कि ताहा शाह ने साल 2020 में हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया।  
किंग खान से आलिया तक, 12वीं में कितने नंबरों से पास हुए सितारे? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed