फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harshvardhan Rane Reacts to Reel Saying Ek Deewane Ki Deewaniyat Role Is Better Than Ahaan Panday In Saiyaara

अहान पांडे से तुलना पर हर्षवर्धन राणे ने दी मजेदार प्रतिक्रिया, फैंस ने ‘विक्रमादित्य’ को ‘कृष’ से बेहतर बताया

Mon, 27 Oct 2025 06:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 27 Oct 2025 06:37 PM IST
सार

Harshvardhan Rane Comment On Fans Viral Reel: ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। अब एक प्रशंसक ने हर्षवर्धन के किरदार को ‘सैयारा’ में कृष के किरदार से बेहतर बताया। अब इस पर हर्षवर्धन ने खुद रिएक्ट किया है।

विज्ञापन
Harshvardhan Rane Reacts to Reel Saying Ek Deewane Ki Deewaniyat Role Is Better Than Ahaan Panday In Saiyaara
हर्षवर्धन राणे और अहान पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अब फिल्म में हर्षवर्धन राणे के किरदार की तुलना ‘सैयारा’ के अहान पांडे के किरदार से की जाने लगी है। एक फैन ने दोनों की तुलना में हर्षवर्धन राणे के किरदार को बेहतर बताया। इस पर खुद अभिनेता ने भी रिएक्ट किया है। जानें हर्षवर्धन ने ऐसा क्या रिप्लाई दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

एक यूजर ने की हर्षवर्धन राणे के किरदार की तारीफ
हर्षवर्धन राणे ने एक रील पर कमेंट किया है जिसमें फिल्म में उनके किरदार की तुलना सैयारा में अहान के किरदार कृष कपूर से की गई है। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे के किरदार और ‘सैयारा’ में अहान पांडे के किरदार कृष कपूर के बीच तुलना की। इसमें अहान के किरदार के मुकाबले हर्षवर्धन राणे के किरदार की तारीफ की गई। हर्षवर्धन की भूमिका को प्यार में ज्यादा ईमानदार और समर्पित बताया और कहा कि उनके किरदार में कृष कपूर के विपरीत कोई बुराइयाँ नहीं हैं, जिन्हें उन्होंने औरतों पर डोरे डालने वाला बताया। सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि दोनों किरदार अच्छे थे, लेकिन हर्षवर्धन का किरदार ज्यादा बेहतर था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anushkaa Pandit (@anushkaa.pandit4)


 

हर्षवर्धन ने किया ये कमेंट
अब इस रील पर हर्षवर्धन राणे ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने अपनी तारीफ वाली इस रील पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैम आपकी किस्मत में भी एक ऐसा लड़का लिखा है।’ अब हर्षवर्धन का ये कमेंट वायरल है। लोग इसे अलग-अलग तरह से देख रहे है। कुछ लोग जहां इस रिएक्शन के लिए हर्षवर्धन राणे की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग इसे हर्षवर्धन का अहान पांडे पर तंज बता रहे हैं। जबकि हर्षवर्धन राणे की प्रतिक्रिया के बाद अब इस मुद्दे पर फैंस के बीच एक बहस छिड़ गई है।



यह खबर भी पढ़ेंः ‘हमें उम्मीद नहीं थी यह इतना वायरल होगा’, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के चर्चित सीन पर इमरान हाशमी ने दी प्रतिक्रिया

मिलाप जावेरी ने किया फिल्म का निर्देशन
मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें एक जुनूनी प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके फिल्म में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण और राजेश खेरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed