पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के गाने 'नाह नाह' ने यू-ट्यूब पर 20 करोड़ व्यू का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गाने में उनके साथ बिग बॉस 9 में अपनी अदाओं के जलवे दिखा चुकीं एक्ट्रेस नोरा फतेही भी हैं। युवाओं के बीच इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस वक्त यह गाना हर पार्टी और डिस्को में बजाया जा रहा है।
2 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : फाइल फोटो
नोरा फतेही को बिग बॉस 9 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के जरिए शो में एंट्री मिली थी लेकिन वह महज तीन हफ्ते बाद ही शो से बाहर हो गई थीं। वह इस गाने में संधू के साथ कमाल का डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
3 of 5
हार्डी संधू
- फोटो : फाइल फोटो
हार्डी संधू अपने इस गाने के हिट होने से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि लोगों को मेरा यह गाना इतना पसंद आया। इस गाने पर 20 करोड़ व्यू बतलाते हैं कि यह मेरे फैंस की ताकत है। मैं एक और एल्बम पर काम कर रहा हूं और यह इसी साल रिलीज हो जाएगी।
हार्डी संधू का यह दूसरा गाना है जिसके व्यू 20 करोड़ के पार पहुंचे हैं। इससे पहले उनका 'बैकबॉन' गाना भी लोगों को बेहद पसंद आया था और वो 22 करोड़ व्यू पार कर चुका है।
5 of 5
हार्डी संधू
- फोटो : फाइल फोटो
25 साल की नोरा फतेही ने बॉलीवुड में फिल्म 'रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में नजर आईं लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके अलावा उन्होंने अपने आइटम नंबर के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी। तेलुगु फिल्म 'टेंपर', 'बाहुबली' और 'किक-2' में उनके आइटम सॉन्ग ने उन्हें युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने का काम किया।