{"_id":"69e207acbbed9880ab0a4337","slug":"hansika-motwani-breaks-silence-on-divorce-with-sohail-kathuria-says-family-support-more-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तलाक के एक महीने बाद हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं तो...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
तलाक के एक महीने बाद हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं तो...'
Fri, 17 Apr 2026 03:43 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:43 PM IST
सार
Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी ने अपने तलाक के एक महीने बाद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि मुश्किल दौर में उनका साथ किन लोगों ने दिया था?
विज्ञापन
हंसिका मोटवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में खबरें आईं कि अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। लगभग एक महीने के बाद अभिनेत्री ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 11 मार्च को मुंबई के बांद्रा में एक फैमिली कोर्ट ने दोनों की आपसी सहमति से तलाक दे दी। इस अलगाव ने लोगों का काफी ध्यान खींचा।
विज्ञापन
तलाक पर क्या बोलीं हंसिका?
हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में हंसिका ने कहा 'लोगों को सनसनी चाहिए थी, उन्हें मिल गई। उन्हें सुर्खियां चाहिए थीं, उन्हें मिल गईं। मैंने कभी इस पर सफाई नहीं दी, न ही दूंगी क्योंकि मेरे लिए यह कोई मायने नहीं रखता। यह ठीक है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं, तो उसमें परेशान होने से बेहतर है कि आप उससे उतर जाएं।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसिका का किसने दिया साथ?
उन्होंने आगे कहा कि वह अपने फैसले से संतुष्ट महसूस करती हैं और अब वह भावनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में हैं। हंसिका ने बताया कि उनके सबसे मुश्किल दौर में उनके परिवार ने उनका पूरी तरह से साथ दिया।
उन्होंने बताया कि उनकी मां और भाई ने बिना किसी शर्त उनका साथ दिया। उन्होंने हंसिका को एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरते देखा था, जो उनकी आमतौर पर खुशमिजाज स्वभाव को देखते हुए काफी चिंताजनक लग रहा था।

सामने आई 'लव एंड वॉर' की रिलीज की तारीख, 'रामायण' के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की फिल्म
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथूरिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
अभिनेत्री निजी रखना चाहती हैं अपना फैसला
चीजों को निजी रखने के अपने फैसले को दोहराते हुए, उन्होंने कहा कि आखिर क्या गलत हुआ, इसकी जानकारी सिर्फ हम दोनों को ही है। उन्हें लगता है कि कुछ मामले सिर्फ उनसे जुड़े लोगों के बीच ही रहने चाहिए।
कब हुई हंसिका की शादी?
हंसिका और सोहेल खतूरिया ने दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में एक भव्य समारोह में शादी की थी।
हंसिका का काम
काम की बात करें तो, हंसिका मोटवानी आखिरी बार 2024 की फिल्म 'गार्जियन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में सुरेश चंद्र मेनन और श्रीमान ने भी अहम किरदार निभाए थे। जल्द ही वह तेलुगू फिल्म 'नशा' का हिस्सा होंगी।