सामने आई 'लव एंड वॉर' की रिलीज की तारीख, 'रामायण' के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की फिल्म
Love and War Release Date: आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की अदाकारी वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 'रामायण' के बाद रिलीज होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'?
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है 'संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।' पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं, वह सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।'
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)
फैंस कयास लग रहे थे कि फिल्म 'लव एंड वॉर', 'रामायण' से पहले रिलीज हो सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इस साल दिवाली से पहले अक्टूबर के आखिर में रिलीज हो सकती है। यह जानकारी फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश ने दी है। इस साल दिवाली 6 नवंबर को है।
पैपराजी पर भड़कीं पत्रलेखा, बढ़ते वजन पर कमेंट करने वालों को लगाई लताड़; बोलीं- थोड़ा दयालु बनिए
फिल्म 'लव एंड वॉर' लव ट्रायंगल पर आधारित हो सकती है। तो वहीं कुछ लोग इसे पुरानी फिल्म 'संगम' से जोड़ रहे हैं, लेकिन भंसाली ने इससे इनकार किया है। इसमें रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें युद्ध के समय की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी।