फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gulshan Devaiah Exclusive Interview kantara chapter 1 rishab shetty shares his experience

'मेरे लिए नंबर या कमाई उतनी मायने नहीं रखती', 'कांतारा चैप्टर 1' की सफलता पर गुलशन देवैया से खास बातचीत

Fri, 17 Oct 2025 09:06 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Fri, 17 Oct 2025 09:06 AM IST
सार

Gulshan Devaiah Exclusive Interview: अभिनेता गुलशन देवैया ने हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए अपने करियर और जिंदगी के अनुभवों को साझा किया है।
 

विज्ञापन
Gulshan Devaiah Exclusive Interview kantara chapter 1 rishab shetty shares his experience
गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'कांतारा चैप्टर 1' में नजर आए बॉलीवुड अभिनेता गुलशन देवैया ने हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान अभिनेता ने ऋषभ शेट्टी के साथ काम करने के अनुभव, सेट पर माहौल और बॉलीवुड और साउथ के बीच के अंतर का जिक्र किया। 
विज्ञापन


जब आपको यह फिल्म मिली तो पहली प्रतिक्रिया क्या थी?
मुझे पहले से अंदाजा था कि यह फिल्म मेरे पास आएगी। 2019 में मेरी मुलाकात ऋषभ शेट्टी से हुई थी। उन्होंने कहा कि वो मेरी फिल्म 'हंटर' के फैन हैं और मेरे लिए कुछ लिख रहे हैं। फिल्म की घोषणा पहले ही हो चुकी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण यह रुकी रही। ‘कांतारा’ की सफलता के बाद जब ऋषभ ने मुझे बताया कि उन्होंने मेरे लिए एक रोल लिखा है तो मैं तुरंत तैयार हो गया। मैं पहले से ही उनके काम का दीवाना था, इसलिए ये मेरे लिए यह एक रोमांचक अनुभव था।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'कांतारा चैप्टर 1' की रफ्तार पड़ी धीमी, 'सनी संस्कारी...' तो 1 करोड़ भी नहीं पहुंची, जानें गुरुवार का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

Gulshan Devaiah Exclusive Interview kantara chapter 1 rishab shetty shares his experience
गुलशन देवैया - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ की फिल्म में काम करने का अनुभव कैसा रहा? 
सबसे बड़ा अंतर शिफ्ट टाइमिंग और काम करने के तरीके में था। आमतौर पर मलयालम और कन्नड़ इंडस्ट्री में कलाकार सुबह छह बजे शुरू करके शाम छह बजे तक काम करते हैं... जबकि नाइट शिफ्ट का मामला अलग होता है। वहां पूरे बारह घंटे की शिफ्ट नहीं होती और नाइट शिफ्ट छोटी होती है। तकनीकी रूप से भी काफी कुछ अलग था। सिंक साउंड कम इस्तेमाल होता और कलाकार अपनी आवाज सेट पर ही देते हैं। मुझे लगता है यह तरीका माहौल और परफॉर्मेंस के लिहाज से सबसे बेहतर है क्योंकि कलाकार की असली परफॉर्मेंस वहीं सुनाई देती है।

Gulshan Devaiah Exclusive Interview kantara chapter 1 rishab shetty shares his experience
गुलशन देवैया - फोटो : इंस्टाग्राम @gulshandevaiah78
ऋषभ से आपने सबसे बड़ी सीख क्या ली?
ऋषभ में मुझे उनकी क्षमता और तनाव को संभालने की कला ने बहुत प्रेरित किया। इतनी बड़ी फिल्म पहली बार में बनाने के बावजूद उन्होंने टीम, बजट और शूट को पूरी कुशलता से मैनेज किया। उनकी जिम्मेदारियां कितनी भी बड़ी क्यों न हों, उनके चेहरे पर शिकन नहीं आती। 
 

Gulshan Devaiah Exclusive Interview kantara chapter 1 rishab shetty shares his experience
गुलशन देवैया- जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @gulshandevaiah78
फिल्म की सफलता आपके करियर के लिए कितनी मायने रखती है?
इस फिल्म का श्रेय मैं अकेले नहीं ले सकता। मैं बस इसका हिस्सा हूं। करियर के लिहाज से यह निश्चित रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन एक कलाकार के रूप में मेरे लिए नंबर या कमाई उतनी मायने नहीं रखती। मैं 2011 से काम कर रहा हूं और यह मेरी पहली फिल्म है जिसने इतनी बड़ी कमाई की, लेकिन मेरे लिए सबसे कीमती अनुभव यह है कि दर्शक हमारी मेहनत और किरदार को महसूस कर रहे हैं।

 

Gulshan Devaiah Exclusive Interview kantara chapter 1 rishab shetty shares his experience
गुलशन देवैया - फोटो : इंस्टाग्राम @gulshandevaiah78
क्या दर्शक आपको कभी धर्मा या यशराज जैसे बड़े बैनर की फिल्मों में देखेंगे?
मेरे लिए हर फिल्म, हर रोल और हर किरदार अहम है। हर डायरेक्टर की अपनी समझ होती है और मैं उसकी कहानी और किरदार के हिसाब से काम करता हूं। लोग अक्सर सोचते हैं कि 'ऐसी फिल्में ही मुझे सफलता दिलाएंगी।' लेकिन मैं ऐसा नहीं सोचता। मैं अभिनय से प्यार करता हूं और अलग-अलग किरदारों निभाना मुझे पसंद है। मेरा फोकस हमेशा किरदार और कहानी पर होता है। अभी मैं बस देख रहा हूं कि सिनेमा मुझे कहां ले जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed