{"_id":"6652daccbdddc268ff08ddd2","slug":"grand-prix-winner-movie-all-we-imagine-as-light-director-payal-kapadia-cannes-film-festival-2024-speech-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cannes: पायल बोलीं- दुर्भाग्यपूर्ण है कि औरतों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जाता है, दोस्ती पर कही यह बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Cannes: पायल बोलीं- दुर्भाग्यपूर्ण है कि औरतों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जाता है, दोस्ती पर कही यह बात
Sun, 26 May 2024 12:16 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 26 May 2024 12:16 PM IST
सार
कान फिल्म फेस्टिवल में 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के लिए ग्रांड प्रिक्स अवॉर्ड जीतने वाली निर्देशक पायल कपाड़िया ने अपने भाषण में कई अहम बातें कही। उन्होंने महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन
फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के कलाकार
- फोटो : एक्स @Festival_Cannes
विस्तार
77वां कान फिल्म फेस्टिवल भारत के लिए बेहद खास रहा है। इस समारोह में निर्देशक पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने ग्रांड प्रिक्स अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। इंडी फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक इस फिल्म की उपलब्धि से काफी खुश नजर आ रहे हैं। दुनियाभर के लोग पायल कपाड़िया को उनकी इस सफलता पर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
सपना था कान फेस्टिवल में चुने जाना
पायल कपाड़िया ने पुरस्कार लेने के बाद जो कुछ वो गौर करने लायक है। अपने भाषण में पायल ने कहा कि कान फिल्म फेस्टिवल में चुने जाना उनका सपना था। उन्होंने जूरी के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। पायल ने कहा कि इस सब की उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। बता दें कि पायल कपाड़िया अभिनेत्री कनी कुसरुति, दिव्य प्रभा और छाया कदम के साथ मंच पर पुरस्कार लेने गई थीं। अवॉर्ड जीतने पर उन्होंने इन सभी अभिनेत्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके बिना यह फिल्म बन ही नहीं पाती।
विज्ञापन
Devara: 'देवरा' में रक्षक की भूमिका निभाते नजर आएंगे जूनियर एनटीआर? अभिनेता के किरदार पर हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन
एक और भारतीय फिल्म के लिए 30 साल का इंतजार न करें
पायल ने अपने भाषण में कान फिल्म फेस्टिवल को उनकी फिल्म को चुनने के लिए भी धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कृपया एक और भारतीय फिल्म के लिए 30 साल का इंतजार न करें। आपको बता दें कि 30 साल पहले 1994 में शाजी एन करुण की फिल्म 'स्वाहम' कान फिल्म फेस्टिवल की मुख्य प्रतियोगिता के लिए चुनी गई थी और पायल अपने भाषण में इसी फिल्म का संदर्भ दे रही थी।
Anasuya Sengupta: पत्रकार बनना चाहती थीं अनसूया सेनगुप्ता, ऑडिशन के लिए मैसेज आया तो पूछा- क्यों लेना है?
मेरे लिए दोस्ती का रिश्ता मायने रखता है: पायल
पायल ने अपने भाषण में कुछ अहम बातें भी कही। उन्होंने कहा कि अक्सर महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जाता है, जो वाकई में बहुत खराब चीज है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। पायल ने कहा कि उनके लिए दोस्ती का रिश्ता बड़ा मायने रखता है।
Kareena Kapoor Khan : करीना की सेल्फी में ऐसा क्या था कि फोटो हो गई वायरल? करिश्मा ने भी लिए मजे!
