फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singham Again actress Kareena Kapoor Khan shared picture in comfy Kaftan Sister Karisma Kapoor also commented

Kareena Kapoor Khan : करीना की सेल्फी में ऐसा क्या था कि फोटो हो गई वायरल? करिश्मा ने भी लिए मजे!

Sun, 26 May 2024 10:18 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 26 May 2024 10:18 AM IST
सार

अभिनेत्री करीना कपूर खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। हाल में ही उन्होंने एक सेल्फी साझा की है, जिस पर लोग जम कर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Singham Again actress Kareena Kapoor Khan shared picture in comfy Kaftan Sister Karisma Kapoor also commented
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीना कपूर खान हिंदी फिल्मों की जानी मानी हस्ती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। कुछ महीने पहले ही उनकी फिल्म 'क्रू' रिलीज हुई थी, जिसके लिए अभिनेत्री की काफी तारीफ भी की गई थी। करीना फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया से भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसकी वजह से उनकी काफी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन


करीना के वार्डरोब की तस्वीर वायरल
करीना अभिनय के अलावा अपनी फिटनेस और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर काफी बिंदास नजर आती हैं और बेबाकी से अपनी बात कहती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर बिना मेकअप अपनी वास्तविक तस्वीरें साझा करने के लिए भी अभिनेत्री की काफी तारीफ की जाती है। हाल में ही अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अपने वार्डरोब के पास नजर आ रही हैं। उन्होंने आरामदायक काफ्तान पहना हुआ है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


कफ्तान को लेकर दिखा करीना का प्यार
करीना ने सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी साझा की थी। इस तस्वीर में वह कॉटन पिंक फ्लोरल कफ्तान पहने, आंखों में काजल लगाए और उंगलियों पर बड़े-बड़े हीरे पहने नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था,"यह कॉउचर डार्लिंग है जिसे आप नहीं समझेंगे। जीवन भर के लिए कफ्तान गर्ल"। गर्मियों में कफ्तान काफी आरामदायक पहनावा होता है, ऐसे में अभिनेत्री इस पोस्ट के माध्यम से बता रही हैं कि उन्हें भी कफ्तान पहनना काफी आरामदायक लगता है। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

कौन है 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक के लिए ताली बजाने वाली लड़की?

करिश्मा ने भी किया मजेदार कमेंट 
करीना के इस पोस्ट पर कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने भी उनके इस पोस्ट पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इसे सोफे पर वस्त्र कहते हैं"। वहीं, सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने उनके कफ्तान के चुनाव को लेकर कहा,"जीवन के लिए!"  इनके अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इमोजी कमेंट किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना की आखिरी रिलीज फिल्म 'क्रू' थी,जो इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ कृति सैनन और तब्बू भी नजर आई थीं। करीना फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं। 
Panchayat 3 : पंचायत के निर्देशक ने प्रधान जी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया इनसे मिलने वाली है चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed