फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Grammy nominated singer Francisca Viveros Barradas aka Paquita La Del Barrio passes away

Paquita La Del Barrio: ग्रैमी नामांकित गायिका फ्रांसिस्का विवेरोस का निधन, 77 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Tue, 18 Feb 2025 11:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Feb 2025 11:07 AM IST
सार

Singer Paquita La Del Barrio Death: ग्रैमी पुरस्कार नामांकित मशहूर गायिका फ्रांसिस्का विवेरोस बरराडास नहीं रहीं। उन्होंने 77 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Grammy nominated singer Francisca Viveros Barradas aka Paquita La Del Barrio passes away
फ्रांसिस्का विवेरोस बरराडास - फोटो : एएनआई

विस्तार

ग्रैमा पुरस्कार के लिए नामांकित लोकप्रिय गायिका फ्रांसिस्का विवेरोस बरराडास का निधन हो गया है। वे अपने स्टेज नाम पाक्विता ला डेल बारियो के नाम से मशहूर थीं। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक गायिका का निधन 77 वर्ष की उम्र में मैक्सिको के वेराक्रूज स्थित उनके आवास पर हुआ।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Chhaava Costume Desginer: ‘छावा’ के कॉस्ट्यूम डिजाइनर की सक्सेस का राज, टीम को आगे बढ़ाया, तभी मैं आगे आ पाया
विज्ञापन

 

निधन की वजह स्पष्ट नहीं
पाक्विता को 'राटा डे डॉस पाटस' ट्रैक के लिए खासतौर से जाना जाता है। डेडलाइन के मुताबिक, सोमवार को गायिका के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक बयान में उनके निधन की पुष्टि की गई। हालांकि, इसमें उनके निधन की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। कठिन समय में फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की गई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Paquita La del Barrio (@paquitaoficialb)

'संगीत प्रेमियों के दिल में रहेंगी हमेशा'
पोस्ट में लिखा है, 'गहरी पीड़ा और दुख के साथ हमें अपनी प्रिय पाक्विता ला डेल बारियो के निधन की पुष्टि करनी पड़ रही है। वह एक शानदार कलाकार थीं। वे हमारे दिलों में हमेशा रहेंगीं। उनके संगीत का आनंद लेने वाले लोग हमेशा उन्हें याद रखेंगे। उनके संगीत की विरासत हमारे दिल में रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे'।

विज्ञापन

अभिनय में भी आजमाया हाथ
डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, पाक्विता ला डेल बारियो को अपने करियर में तीन बार ग्रैमी के लिए नामांकित किया गया। पहली बार गायिका को 2008 में 50वें पुरस्कार समारोह में पुरो डोलर के लिए सर्वश्रेष्ठ मैक्सिकन/मैक्सिकन-अमेरिकी एल्बम के लिए नामांकित किया गया था। गायिकी के अलावा उन्होंने कुछ कुछ अभिनय भूमिकाएं भी निभाईं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Sanoj Mishra: 'लोग नहीं चाहते कि गरीब आसमान छुए', मोनालिसा मामले में खुद पर लगे आरोपों पर सनोज मिश्रा की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed