फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Grammy nominated singer Angie Stone dies at age of 63 in car crash as per reports

Angie Stone: ग्रैमी नॉमिनेटेड गायिका एंजी स्टोन की सड़क दुर्घटना में मौत, 63 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sun, 02 Mar 2025 10:51 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 02 Mar 2025 10:51 AM IST
सार

Angie Stone: ग्रैमी नॉमिनेटेड आर एंड बी गायिका एंजी स्टोन की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 63 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
Grammy nominated singer Angie Stone dies at age of 63 in car crash as per reports
सड़क दुर्घटना में गायिका एंजी स्टोन की मौत - फोटो : इंस्टाग्राम @theangiestone

विस्तार

ग्रैमी नॉमिनेटेड आर एंड बी गायिका एंजी स्टोन की शनिवार सुबह एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह 63 वर्ष की थीं। स्टोन ऑल-फीमेल हिप-हॉप ट्रायो द सीक्वेंस की सदस्य थीं। वह अपने गाने ‘विश आई डिड नॉट मिस यू’ के लिए जानी जाती थीं।

विज्ञापन


कब और कैसे हुई दुर्घटना?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीत निर्माता और स्टोन के मैनेजर वाल्टर मिल्सैप तृतीय ने एक ईमेल में एसोसिएटेड प्रेस को बताया, “सुबह लगभग 4 बजे गायिका जिस वाहन से अलबामा से अटलांटा वापस जा रही थीं, वह पलट गई और एक बड़े ट्रक से टकरा गई।” उन्होंने कहा कि कार्गो वैन में स्टोन को छोड़कर बाकी सभी लोग बच गए।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Oscar Controversies: स्टेज पर थप्पड़ मारने से लेकर लिप किस तक, ऑस्कर समारोह में हो चुके हैं ये बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही गायिका की हुई मौत
अलबामा हाईवे पेट्रोल ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि 2021 मर्सिडीज-बेंज स्प्रिंटर वैन शनिवार सुबह लगभग 4:25 बजे इंटरस्टेट 65 पर पलट गई और फिर टेक्सास के 33 वर्षीय व्यक्ति द्वारा चलाए जा रहे 2021 फ्रेटलाइनर कैस्केडिया ट्रक से टकरा गई। हाईवे पेट्रोल ने कहा कि एंजी स्टोन को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना मोंटगोमरी शहर की सीमा से लगभग 8 किलोमीटर दक्षिण में हुई। स्प्रिंटर चालक और वैन में सवार सात अन्य लोगों को उपचार के लिए बैपटिस्ट मेडिकल सेंटर ले जाया गया। अधिकारी दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर छावा ही छावा, 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर नजर; दर्शकों को तरसी ‘क्रेजी’


गायिका के मौत से छाया मातम
गायिका के मैनेजर ने कहा कि उन्हें एंजी स्टोन की बेटी, डायमंड और लंबे समय से ‘द सीक्वेंस’ के सदस्य ब्लोंडी से यह खबर मिली। "हमें कभी भी इस भयानक खबर की उम्मीद नहीं थी," एंजी स्टोन के बच्चों, डायमंड और माइकल आर्चर ने एसआरजी ग्रुप द्वारा साझा किए गए एक बयान में कहा। "हम अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं और पूरी तरह से दुखी हैं।" उन्होंने आगे कहा, “हम जो महसूस कर रहे हैं उसे व्यक्त करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।” वहीं, एंजी स्टोन को शनिवार को सेंट्रल इंटरकॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन पुरुष चैंपियनशिप बास्केटबॉल खेल के हाफ टाइम शो में प्रदर्शन करना था। सीआईएए के पादरी जेरोम बार्बर ने खेल में कुछ पलों के मौन रखने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed