फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gauhati High Court denies bail to key accused Shyamkanu Mahanta in Zubeen Garg death case

जुबीन गर्ग निधन मामले में मुख्य आरोपी को लगा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने श्यामकानु महंत की जमानत अर्जी की खारिज

Fri, 29 May 2026 07:47 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 29 May 2026 07:47 PM IST
सार

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग के निधन के मामले में मुख्य आरोपी श्यामकानु महंत को बड़ा झटका लगा है। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने आज उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

विज्ञापन
Gauhati High Court denies bail to key accused Shyamkanu Mahanta in Zubeen Garg death case
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

विस्तार

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जुबीन गर्ग की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्यामकानु महंत की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 'आरोपी के भागने और सबूतों से छेड़छाड़ करने का खतरा है।'
विज्ञापन

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, जस्टिस मिताली ठाकुरिया की सिंगल-जज बेंच ने आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया। 

Gauhati High Court denies bail to key accused Shyamkanu Mahanta in Zubeen Garg death case
जुबीन गर्ग - फोटो : फेसबुक@Zubeen Garg
फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने खारिज की थी अर्जी
इससे पहले 30 अप्रैल को, एक स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने महंत को 'भागने का खतरा' मानते हुए उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
असम के एडवोकेट जनरल देवाजीत सैकिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, 'आरोपी ने ट्रायल कोर्ट के जमानत खारिज करने के आदेश को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने आज कुछ अहम बातों पर विचार करने के बाद श्यामकानु महंत की जमानत अर्जी खारिज कर दी।'
महंत पर इस मामले में अपने सह-आरोपियों को प्रभावित करने का भी आरोप है, और हाई कोर्ट का मानना है कि गवाहों को भी प्रभावित किए जाने की संभावना है, सैकिया ने बताया।

'धुरंधर' की टीम ने प्रोडक्शन डिजाइनर पर की कार्रवाई, यौन उत्पीड़न का लगा था आरोप; पुलिस ने भी उठाया बड़ा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

Gauhati High Court denies bail to key accused Shyamkanu Mahanta in Zubeen Garg death case
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
कौन हैं श्यामकानु?
श्यामकानु, पूर्व डीजीपी भास्कर ज्योति महंत के छोटे भाई हैं, जो असम राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त भी रह चुके हैं।

सात आरोपियों पर आरोप तय
26 मई को, स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने असमिया संगीतकार जुबीन गर्ग की असमय मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए।
विज्ञापन

कब हुआ गायक का निधन?
इस मशहूर गायक की पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह 'नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल' में शामिल होने के लिए सिंगापुर गए थे। इस मामले में मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत, गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके बैंड के दो सदस्य शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महंता जेल में हैं। इसके अलावा उनके चचेरे भाई और असम पुलिस के डीएसपी संदीपान गर्ग, उनके पीएसओ नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य इस मामले में आरोपी के तौर पर जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed