फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Firing at indian celebs house including disha patani elvish yadav salman khan ap dhillon

Firing Case: दिशा पाटनी ही नहीं, सलमान से लेकर एल्विश यादव तक; इन सेलेब्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग

Fri, 12 Sep 2025 10:21 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 12 Sep 2025 10:21 PM IST
सार

Firing At Celebs House: शुक्रवार तड़के दिशा पाटनी के बरेली वाले घर के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार की गैंग ने ली है। आइए जानते हैं किन सेलेब्स के साथ हाल फिलहाल में फायरिंग के मामले हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Firing at indian celebs house including disha patani elvish yadav salman khan ap dhillon
दिशा, सलमान खान, एल्विश यादव और एपी ढिल्लों - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर शुक्रवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि तड़के 4.30 बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने दिशा पाटनी के घर पर तीन से चार राउंड फायरिंग की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, आपको बताते चलें कि इससे पहले भी कई दिग्गज सितारों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें सेलेब्स के साथ फायरिंग का मामला हुआ। जानिए कब और किसके साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन

Firing at indian celebs house including disha patani elvish yadav salman khan ap dhillon
सलमान खान - फोटो : एक्स- सलमान

सलमान खान
14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर में हुई फायरिंग ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। उस दिन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अभिनेता के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। हालांकि, आपको बताते चलें कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इस फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले दोनों  को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Firing at indian celebs house including disha patani elvish yadav salman khan ap dhillon
कपिल शर्मा - फोटो : IMDb

कपिल शर्मा
हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा में एक कैफे खोला। कैफे खुलने के कुछ ही दिन बाद वहां पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक 10 जुलाई को, कनाडा के सरे स्थित 'कैप्स कैफे' के बाहर सुबह कई राउंड गोलियां चली थीं। हालांकि, पुलिस ने जानकारी दी थी कि गोलीबारी के समय कुछ कर्मचारी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद थे, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। इस फायरिंग की घटना के बाद बीते दिन दोबारा कॉमेडियन के कैफे पर फायरिंग हुई थी।

विज्ञापन

Firing at indian celebs house including disha patani elvish yadav salman khan ap dhillon
एपी ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम @apdhillon

एपी ढिल्लों
मशूहर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर के बाहर सितंबर 2024 में कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रोहित गोडारा ने ली थी। साथ ही सोशल मीडिया पर धमकी दी थी कि सलमान खान से नजदीकी रखने की वजह से गायक पर ये हमला हुआ था। इस हमले ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी थी।

Firing at indian celebs house including disha patani elvish yadav salman khan ap dhillon
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा
बॉलीवुड अभिनेता का मामला थोड़ा अलग है, क्योंकि उनपर किसी ने हमला नहीं किया था। बल्कि वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी मिस फायर हो गया। इस घटना के बारे में अभिनेता के मैनेजर ने बताया कि जब वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर केस में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से छूट गई और गोली चल गई, जिस कारण उनके पैर में गोली लग गई। कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद अभिनेता सकुशल अपने घर वापस आ गए थे।

Firing at indian celebs house including disha patani elvish yadav salman khan ap dhillon
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

एल्विश यादव
17 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई। इस हमले के दौरान यूट्यूबर घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की। हालांकि उनके पिता ने बताया कि करीब 24-25 गोलियां चलीं थी। अभी पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed