{"_id":"681511716b2a5e96820295b3","slug":"fir-against-actor-ajaz-khan-and-producer-of-house-arrest-web-show-for-its-obscene-content-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"House Arrest: एजाज खान की बढ़ी मुश्किलें, 'हाउस अरेस्ट' में अश्लीलता दिखाने के लिए केस दर्ज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
House Arrest: एजाज खान की बढ़ी मुश्किलें, 'हाउस अरेस्ट' में अश्लीलता दिखाने के लिए केस दर्ज
Sat, 03 May 2025 12:09 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 03 May 2025 12:09 AM IST
सार
Ajaz Khan: हाल ही में अभिनेता एजाज खान पर इल्जाम लगा कि उन्होंने अपने शो 'हाउस अरेस्ट' में अश्लील सामग्री दिखाई है। इसके लिए उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एजाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को अभिनेता एजाज खान, निर्माता राजकुमार पांडे और अन्य के खिलाफ उनके वेब शो 'हाउस अरेस्ट' में कथित अश्लील सामग्री के लिए एफआईआर दर्ज की। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। ऐजाज खान की तरफ से होस्ट किया गया वेब शो उल्लू ऐप पर स्ट्रीम किया जाता है।
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ता ने दर्ज कराई शिकायत
अंबोली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, 'बजरंग दल के कार्यकर्ता गौतम रावरिया की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिनेता एजाज खान, 'हाउस अरेस्ट' वेब शो के निर्माता राजकुमार पांडे और उल्लू ऐप के अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।'
उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार, वेब शो में अश्लील भाषा थी और शो में किए गए कृत्यों से महिलाओं की गरिमा का अपमान हुआ।
Ajaz Khan: अश्लील कंटेंट को लेकर बढ़े विवाद के बाद उल्लू एप ने लिया एक्शन, हटाया एजाज खान का शो 'हाउस अरेस्ट'

एजाज और निर्माता पर लगे आरोप
उन्होंने कहा, 'शिकायतकर्ता ने कहा है कि उन्हें शो की अश्लील सामग्री के बारे में कई शिकायतें मिलीं और कई लोगों ने इस बारे में शिकायत करने के लिए उन्हें संदेश भेजे।' अधिकारी ने बताया कि 'हाउस अरेस्ट' के निर्माता और होस्ट पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत आरोप लगे हैं।
House Arrest: 'प्रियंका हॉलीवुड में जाकर यह करे तो...', शो 'हाउस अरेस्ट' विवाद के बीच इस एक्ट्रेस का बड़ा बयान

क्या है पूरा मामला?
एजाज खान के हाल ही में लॉन्च हुए रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' को अपने एक एपिसोड के विवादित क्लिप के वायरल होने के बाद यूजर्स की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू के साथ-साथ यूट्यूब पर भी प्रसारित होता है। वायरल क्लिप में एजाज खान को प्रतियोगियों से अश्लील हरकत करने के लिए कहते हुए देखा गया।
गुरुवार को महाराष्ट्र भाजपा एमएलसी चित्रा वाघ ने 'हाउस अरेस्ट' पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इसकी सामग्री अश्लील है और समाज, खासकर बच्चों के लिए हानिकारक है।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इस मामले में उल्लू ऐप के सीईओ एजाज खान और विभु अग्रवाल को समन जारी किया है।