{"_id":"65fac52b601eedc3e60842c6","slug":"filmmaker-boney-ckapoor-has-accused-of-not-paying-one-crore-dues-to-vendor-for-ajay-devgn-maidaan-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maidaan: रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी मैदान, बिल का भुगतान न करने पर बोनी कपूर के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Maidaan: रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी मैदान, बिल का भुगतान न करने पर बोनी कपूर के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 20 Mar 2024 04:45 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 20 Mar 2024 04:45 PM IST
सार
हालांकि, अब यह फिल्म निर्माता बोनी कपूर पर भारी पड़ी है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों से घिर गई है। दरअसल, बिल का भुगतान न करने पर 'मैदान' के निर्माता बोनी कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बोनी कपूर, मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' लंबे वक्त से खबरों में छाई हुई है। अमित शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं ट्रेलर सामने आने के बाद इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। हालांकि, अब यह फिल्म निर्माता बोनी कपूर पर भारी पड़ी है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों से घिर गई है। दरअसल, बिल का भुगतान न करने पर 'मैदान' के निर्माता बोनी कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी मैदान
फिल्म निर्माता बोनी कपूर खुद कानूनी पचड़े में फंस गए हैं क्योंकि एक विक्रेता ने उन पर आगामी फिल्म मैदान के निर्माण के दौरान उपकरणों की आपूर्ति के लिए 1 करोड़ रुपये के बिल का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहेराफ्रिन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निनाद नयामपल्ली ने बोनी कपूर और मैदान के सह-निर्माताओं के खिलाफ मामला दायर किया है। विक्रेता ने दावा किया कि फिल्म निर्माता से कई बार संपर्क करने के बावजूद, वह भुगतान में देरी कर रहे हैं और दिसंबर 2020 से कोई बकाया भुगतान नहीं किया गया है।
बकाया भुगतान न करने पर कानूनी पचड़े में फंसे बोनी कपूर
निनाद नयामपल्ली ने कहा, 'आश्वस्त होने के बाद भी हमें अंधेरे में छोड़ दिया गया। कोई रास्ता नहीं बचा होने पर हमने कानूनी सहारा लिया और इस इरादे से कानूनी नोटिस जारी किया कि हमें अपने बकाए पर कुछ स्पष्टीकरण मिलेगा। हमें आश्चर्य हुआ, हमारे कानूनी नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला।'
विज्ञापन
बोनी कपूर ने दी यह सफाई
वही, दूसरी ओर बोनी कपूर ने दावा किया कि उन्हें केवल मेहेराफ्रिन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को 63 लाख रुपये का भुगतान करना है। उन्होंने कहा, "निनाद को बताया गया है कि उन्हें फिल्म रिलीज से पहले भुगतान कर दिया जाएगा। हर कोई जानता है कि फिल्म कोरोना के कारण रुकी हुई थी।"
Actors In Politics: बॉलीवुड के इन सितारों का राजनीति में नहीं चला सिक्का, अब पॉलिटिक्स से हैं कोसों दूर