देश में आगामी लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है। राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणाा करनी भी शुरू कर दी है। इंडस्ट्री के कई सितारें चुनावी ताल ठोकनें को तैयार है। वहीं, इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारें ऐसे भी रहे हैं, जो राजनीति में तो आए लेकिन उनका सिक्का इसमें नहीं चल सका। चलिए आपको ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कहने पर अमिताभ ने साल 1984 में प्रयागराज (इलाहाबाद) से चुनाव लड़ा था और सांसद चुने गए थे। हालांकि, उन्होंने जल्द ही राजनीति से दूरी बना ली।
3 of 5
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के कॉमेडी सुपरस्टार गोविंदा भी राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। गोविंदा चुनाव जीतकर देश की ससंद में जनता का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने राजनीति से अपने रास्ते अलग कर लिए और आज वे इससे कोसों दूर हैं।
4 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी राजनीति में कदम रख चुके हैं, लेकिन थलाइवा को फिल्मों की तरह राजनीति में सफलता नहीं मिली। इसके बाद वे राजनीति से पूरी तरह से दूर हो गए। इसके अलावा मशहूर अभिनेत्री रेखा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रेखा राज्यसभा से सांसद चुनी गई थी, लेकिन जल्द ही उन्होंने भी इससे दूरी बना ली।
5 of 5
जावेद जाफरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अभिनेता शेखर सुमन भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन फिर उन्होंने इससे दूरी में भी अपनी भलाई समझी। वे अब राजनीति से कोसों दूर रहते हैं। वहीं, अपनी अदाकारी से दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाले जावेद जाफरी भी राजनीति का हिस्सा रहे हैं, लेकिन यहां वे अपनी जगह नहीं बना सके।