अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म जम्मू व कश्मीर में आतकंवाद पर आधारित है। खबर है कि फिल्म के लिए इमरान हाशमी ने काफी मेहनत की है। उन्होंने इस फिल्म में बीएसएफ जवान का किरदार अदा करने के लिए ट्रेनिंग भी ली है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि इमरान हाशमी ने कौन-कौन सी फिल्मों के लिए कुछ नया किया है?
2 of 5
ग्राउंड जीरो फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmovies
ग्राउंड जीरो
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में इमरान हाशमी ने एक बीएसएफ अधिकारी की भूमिका निभाई है। फिल्म की शूटिंग से पहले इमरान हाशमी ने इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग ली। इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में खुद बताया कि 'मैंने महीनों तक प्रशिक्षण लिया, सख्त आहार का पालन किया और उनके हिसाब से ढलने के लिए अपनी दिनचर्या को पूरी तरह से बदल दिया। यह सिर्फ वर्दी पहनने तक सीमित नहीं था। बल्कि वर्दी पहनने वाले के रूप में ढलना था।' ग्राउंड जीरो फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Alia Bhatt: दो साल की बेटी राहा ने आलिया भट्ट के लिए बनाया खाना, देखकर यूजर्स हुए हैरान; देखें तस्वीर
3 of 5
अजहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अजहर
इमरान हाशमी ने 'अजहर' फिल्म में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का किरदार निभाया। यह फिल्म क्रिकेटर अजहरुद्दीन की जिंदगी पर बनी है। इस फिल्म में अभिनय करने से पहले इमरान हाशमी ने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। खुद अजहरुद्दीन ने इमरान हाशमी को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया क्योंकि इमरान को अजहर के अनोखे खेलने के तरीके में फुटवर्क सीखने में दिक्कत हो रही थी। यह फिल्म 13 मई 2016 को रिलीज हुई थी।
Dil Madharasi: 'सिकंदर' के निर्देशक के साथ शिवकार्तिकेयन ला रहे एक्शन फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
4 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @therealemraan
टाइगर 3
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काम करने के लिए इमरान हाशमी ने अपने आपको काफी फिट किया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने आईएसआईएस का किरदार निभाया था। टाइगर में सलमान खान का किरदार पहले से स्टैब्लिश था लेकिन फिल्म निर्माता इस फिल्म में इमरान हाशमी की एंट्री को जबरदस्त दिखाना चाहते थे इसलिए इमरान ने अपने किरदार पर मेहनत की।
5 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
बादशाहो
अजय देवगन और इमरान हाशमी के किरदार से सजी फिल्म 'बादशाहो' एक सितंबर 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काम करने से पहले इमरान हाशमी ने ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने घंटों जिम में पसीना बहाया था। अपने आपको फिट रखने के लिए वैसे तो इमरान हाशमी वर्कआउट करते हैं लेकिन इस फिल्म में काम करने से पहले उन्होंने बॉडी बिल्डिंग की थी।