फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sivakarthikeyan And AR Murugadoos Dil Madharasi will release on 5 september

Dil Madharasi: 'सिकंदर' के निर्देशक के साथ शिवकार्तिकेयन ला रहे एक्शन फिल्म, इस दिन होगी रिलीज

Tue, 15 Apr 2025 07:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 15 Apr 2025 07:43 PM IST
सार

Dil Madharasi Release Date: 'सिकंदर' फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगदास एक नई फिल्म ला रहे हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म शिवकार्तिकेयन की है। फिल्म की रिलीज का ऐलान हो गया है। 

विज्ञापन
Sivakarthikeyan And AR Murugadoos Dil Madharasi will release on 5 september
शिवकार्तिकेयन, एआर मुरुगदास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'सिकंदर' फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगदास, शिवकार्तिकेयन के साथ एक नई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'दिल मद्रासी' ला रहे हैं। दोनों पहली बार एक साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं। 'अमरन' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले शिवकार्तिकेयन ने मुरुगदॉस के साथ हाथ मिलाया है। एआर मुरुगदास कई बड़ी हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म का प्रोडक्शन लक्ष्मी मूवीज की तरफ से किया जा रहा है।

विज्ञापन

फिल्म रिलीज की तारीख तय
तमिल नव वर्ष के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान किया है। निर्माताओं ने फिल्म रिलीज की तारीख का एलान करते हुए कहा, 'एक्शन फिल्म के लिए तारीख तय हो गई है। मद्रासी की सवारी आ रही है। पांच सितंबर को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में 'दिल मद्रासी' रिलीज होगी।' फिल्म में शिवकार्तिकेयन जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार है।
 



Shanaya Kapoor: आदर्श ने शनाया कपूर की इस बात के लिए की तारीफ, साझा किया 'तू या मैं' में काम करने का अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए मशहूर हैं एआर मुरुगदास
आपको बता दें कि एआर मुरुगदास सोशल मुद्दों पर एक्शन फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। वह गजनी, हॉलीडे: ए सोल्जर इस नेवर ऑफ ड्यूटी और कत्थी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का निर्देशन किया है। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल नहीं कर पाई।
Tamannaah Bhatia: फिल्मों में अभिनय के अलावा इन कामों के लिए मशहूर हैं तमन्ना, सरकारी अभियान का भी हैं हिस्सा

विज्ञापन

दिल मद्रासी के बारे में
एआर मुरुगदास द्वारा निर्देशित और श्री लक्ष्मी मूवीज की तरफ से निर्मित 'दिल मद्रासी' में कई स्टार हैं। रुक्मिणी वसंत के साथ विद्युत जामवाल, बीजू मेनन, शबीर और विक्रांत भी हैं। दिल मद्रासी पांच सितंबर 2025 को दुनियाभर के स्क्रीन पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed