फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ED and cyber cell take action on black marketing of tickets of honey singh diljit dosanjh and coldplay concert

Black marketing: हनी सिंह, दोसांझ और कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए हुई टिकटों की कालाबाजारी, प्रशासन ने लिया एक्शन

Sat, 22 Feb 2025 06:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Feb 2025 06:52 PM IST
सार

Black Marketing: हनी सिंह से लेकर दिलजीत दोसांझ और 'कोल्डप्ले बैंड' के कॉन्सर्ट में टिकटों की कालाबाजारी हुई है। इन कॉन्सर्ट के टिकटों को पहले मुल्जिमों ने खरीदा इसके बाद इसे लाखों में बेचा। हालांकि इस मामले में पुलिस और ईडी ने सख्त एक्शन लिया है।

विज्ञापन
ED and cyber cell take action on black marketing of tickets of honey singh diljit dosanjh and coldplay concert
दिलजीत हनी कोल्डप्ले - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

मुंबई में रैपर हनी सिंह के कॉन्सर्ट के आयोजन को लेकर मामला सुर्खियों में है। इल्जाम है कि हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए बिना नाम लिखे टिकट बेचे गए। इस मालमे पर मुंबई साइबर सेल ने टिकट एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अब टिकट एजेंसी जौमैटो प्लेटफॉर्म इसका जवाब देगा। इससे पहले भी टिकट की कालाबाजी का मामला सुर्खियों में रहा है।
विज्ञापन

कोल्डप्ले में टिकटों की हुई थी कालाबाजारी
इससे पहले 'कोल्डप्ले बैंड' भारत दौरे पर आया था। इस कॉन्सर्ट के लिए भी टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया था। बुकमाइशो बिना नाम के टिकट बेच रहा था। लोगों ने थोक के भाव में टिकट खरीदे इसके बाद इनकी कालाबाजारी शुरू हुई। इस मामले पर मुंबई साइबर सेल ने सख्ती दिखाई थी। पुलिस ने बुकमाइशो और जोमैटो को हिदायत दी थी कि वह नाम प्रिंट करके टिकट बेचें।

यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kemmu: 'वहां बस धुआं ही धुआं था', कुणाल खेमू ने विस्फोट के दौरान का डरवाना अनुभव किया साझा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ED and cyber cell take action on black marketing of tickets of honey singh diljit dosanjh and coldplay concert
दिलजीत दोसांझ। - फोटो : संवाद
पहले भी हुई टिकटों की कालाबाजारी
इससे पहले मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का एक बड़ा कॉन्सर्ट होने वाला था। इस आयोजन की सभी टिकटें कुछ ही घंटों में बिक गईं। इसके बाद टिकटों की कालाबाजारी शुरू हुई। खबर है कि एक टिकट को कई लाख रुपयों में बेचा गया। इस मामले पर सिख समाज ने आपत्ति जताई थी। इससे पहले अक्टूबर में दोसांझ का कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस मामले में भी टिकट की कालाबाजारी सामने आई। इस मामले पर कई लोगों के अलावा बुकमाईशो ने भी एफआईआर दर्ज कराई।

यह खबर भी पढ़ें: Divya Dutt: दिव्या ने किया रश्मिका मंदाना को सपोर्ट, ‘छावा’ में एक्टिंग को लेकर एक्ट्रेस को मिल रही है आलोचना
 
विज्ञापन

ईडी ने मुल्जिमों के खिलाफ की कार्रवाई
टिकट की कालाबाजी को लेकर प्रवर्तन नेशालय ने कार्रवाई की। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत जांच शुरू की। ईडी ने दिल्ली, मुंबई और जयपुर में कई जगहों पर छापेमारी की और टिकट की कालाबाजारी करने वालों के फोन, लैपटॉप सिम कार्ड और कई दूसरी चीजें बरामद कीं। इसके बाद मुलजिमों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed