फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dr Kildare fame Richard Chamberlain Passes Away at age of 90 complications following a stroke

Richard Chamberlain: 'डॉ. किल्डारे' फेम अभिनेता रिचर्ड चेम्बरलेन का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sun, 30 Mar 2025 08:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 30 Mar 2025 08:30 PM IST
सार

Richard Chamberlain Passes Away: टीवी सीरीज 'डॉ. किल्डारे' फेम अभिनेता रिचर्ड चेम्बरलेन का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
 

विज्ञापन
Dr Kildare fame Richard Chamberlain Passes Away at age of 90 complications following a stroke
रिचर्ड चेम्बरलेन - फोटो : इंस्टाग्राम @richard_chamberlain

विस्तार

टीवी सीरीज 'डॉ. किल्डारे' फेम अभिनेता रिचर्ड चेम्बरलेन का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। अपने करियर में उन्होंने कई सारी बेहतरीन फिल्मों और सीरीज में काम किया है।

विज्ञापन


स्ट्रोक के बाद हुआ निधन
उनके प्रचारक हरलान बोल ने अभिनेता के निधन से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को हवाई के वैमानलो में स्ट्रोक के बाद आई कठिनाइयों के कारण चेम्बरलेन का निधन हो गया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: अक्षय कुमार की सेट से लीक हुई तस्वीर, नेटिजेन्स हुए कंफ्यूज, 'भूत बांगला' या 'भूल भुलैया 4'...
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मकथा में समलैंगिक होने का किया खुलासा
लंबे समय तक वह हॉलीवुड में काम करते रहें, लेकिन साल 2003 तक उन्होंने अपने निजी जिंदगी के बारे में खुलासा नहीं किया। उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘शैटर्ड लव’ में इसका खुलासा किया कि वह समलैंगिक हैं। हालांकि, हॉलीवुड के अंदरूनी लोगों को यह पहले से ही पता था। 

यह खबर भी पढ़ें: Ranveer-Ashish: 'अगली बार चुटकुले मत सुनाना...', विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया की पोस्ट पर बोले आशीष चंचलानी


'डॉ. किल्डारे' के रूप में हासिल की लोकप्रियता
लंबे कद, क्लासिक अच्छे लुक और रोमांटिक शैली वाले अभिनेता चेम्बरलेन ने 1961 से 1966 तक प्रसारित टीवी सीरीज में डॉक्टर की भूमिका अदा करते हुए युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गए। फोटोप्ले पत्रिका ने उन्हें 1963-65 तक लगातार तीन वर्षों तक सबसे लोकप्रिय पुरुष स्टार का खिताब भी दिया।

इन फिल्मों और सीरीज में किया काम
अभिनेता ने कई सारे लोकप्रिय फिल्मों और सीरीज में काम किया। ‘सेंटेनियल’ में उन्होंने मुख्य भूमिका अदा की। यह जेम्स मिचेनर के उपन्यास पर आधारित थी। इसके बाद उन्होंने 1980 में ‘शोगुन’ के साथ काम किया। 1983 में ‘द थॉर्न बर्ड्स’ में एक रोमन कैथोलिक पादरी फादर राल्फ डी ब्रिकासर्ट की भूमिका निभाई। चेम्बरलेन को ‘शोगुन’ और ‘द थॉर्न बर्ड्स’ में अपने काम के लिए गोल्डन ग्लोब जीता। इससे पहले उन्हें ‘डॉ. किल्डारे’ के लिए भी यह मिल चुका था। 
इन सीरीजों के अलावा वह कई फिल्मों में भी दिखाई दिए। इसमें ‘द म्यूजिक लवर्स”, ‘द मैड वूमेन ऑफ चैलोट, ‘द टावरिंग इन्फर्नो’ और ‘द थ्री मस्किटर्स’ और इसके सीक्वल में नजर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed