Akshay Kumar: अक्षय कुमार की सेट से लीक हुई तस्वीर, नेटिजेन्स हुए कंफ्यूज, 'भूत बंगला' या 'भूल भुलैया 4'...
Akshay Kumar: अक्षय कुमार का एक नया लुक फिल्म के सेट से लीक हो गया है, जिसे देखने के बाद नेटिजेन्स कंफ्यूज हैं कि उनका यह लुक 'भूत बंगला'' का है या फिर 'भूल भुलैया 4' का है।
विस्तार
अक्षय कुमार ने पहली भूल भुलैया में डॉ.आदित्य श्रीवास्तव का किरदार निभाया था, लेकिन इस फिल्म के बाद इसके दोनों सीक्वल में कार्तिक आर्यन नजर आए। अब उनकी एक नई फिल्म 'भूत बंगला' आने वाली है। 'भूत बंगला' के सेट से अक्षय का एक नया लुक सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर लीक हो गया है और नेटिजन्स के बीच चर्चा का विषय भी बन गया है।
ओटीटी प्ले की एक खबर के मुताबिक, इस नए लुक में अक्षय सफेद धोती-कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर कुछ नेटिजेन्स को लग रहा है कि यह 'भूल भुलैया 4' का लुक हो सकता है, क्योंकि यह 'भूल भुलैया' के छोटे पंडित (जो राजपाल यादव ने निभाया था) से थोड़ा मिलता-जुलता है। तो वहीं कुछ नेटिजन्स अक्षय के इस नए लुक को उनकी फिल्म 'ढिशूम' के उनके किरदार से जोड़ रहे हैं।
#AkshayKumar's look from #BhoothBangla. pic.twitter.com/eJA9inYm8d
— Filmynews Network (@filmynewsnetwrk) March 29, 2025
अक्षय की यह तस्वीर उनकी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' की है या 'भूल भुलैया 4' की, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी ओर, अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की 'हेरा फेरी 3' के लिए भी साथ आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय (राजू), परेश रावल (बाबू भैया), और सुनील शेट्टी (श्याम) की पुरानी तिकड़ी होगी। तब्बू और गुलशन ग्रोवर भी इसमें नजर आएंगे। लेकिन 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग तब शुरू होगी, जब अक्षय और प्रियदर्शन 'भूत बंगला' की शूटिंग पूरी कर लेंगे।
यह भी पढ़ें:
Sonakshi Sinha: अपने सास-ससुर के साथ कैसा है सोनाक्षी सिन्हा का रिश्ता, बोलीं - जहिर के घर वाले एक कदम आगे.....