{"_id":"65edb52dd956b6c5ed020aca","slug":"divya-dutta-talks-about-her-journey-with-late-actor-irrfan-khan-and-recalled-how-incredible-actor-he-was-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Divya Dutta: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं दिव्या, बोलीं- इरफान जितने बेहतरीन अभिनेता उतने ही जहीन इंसान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Divya Dutta: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं दिव्या, बोलीं- इरफान जितने बेहतरीन अभिनेता उतने ही जहीन इंसान
Sun, 10 Mar 2024 07:01 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:01 PM IST
सार
दिव्या दत्ता बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्म 'इरादा' के लिए वे सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। पिछली बार में फिल्म 'बदलापुर' और 'ब्लैकमेल' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
दिव्या दत्ता बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दर्शक उनके अभिनय के दीवाने हैं। लोग आज भी उन्हें फिल्म 'वीर-जारा' और 'दिल्ली 6' में निभाए गए किरदारों के लिए याद करते हैं। हाल ही में दिव्या दत्ता एक इंटरव्यू के दौरान अपने शुरुआती दिनों को याद करती नजर आईं। उन्होंने बॉलीवुड के दिवंगत कलाकार इरफान खान के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए।
सेट पर सीरियस नहीं होते थे इरफान
दिव्या दत्ता ने लगभग बॉलीवुड के सभी स्टार्स के साथ काम किया है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान इरफान खान के साथ अपने काम के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'इरफान जितने बेहतरीन अभिनेता थे उतने ही बेहतरीन वे इंसान भी थे। उनके साथ मैंने पहली बार फिल्म 'दुबई रिर्टन' में काम किया था। वे जब सेट पर होते थे तब उनके आस-पास का माहौल एकदम बढ़िया होता था। वे कभी सेट पर सीरियस नहीं होते थे। इरफान हमेशा हंसी-मजाक करते रहते थे।'
Vivek Agnihotri: 'मामला लीगल है' देख खुश हुए विवेक अग्निहोत्री, सीरीज की तारीफ कर रवि किशन को बताया- रॉकस्टार
विज्ञापन
मुझ से ज्यादा इरफान शर्माते थे
दिव्या अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे अच्छी तरह याद है फिल्म 'हिस्स' में एक अंतरंग दृश्य को फिल्माना था। इरफान सेट पर पहले ही पहुंच चुके थे। जब मैं वहां पहुंची तब वे मुझे कहीं दिखाई नहीं दिए। मैंने निर्देशक से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे छत पर हैं। बाद में मुझे पता चला कि वे उस दृश्य को फिल्माने के लिए शर्मा रहे थे। उनके साथ काम करना हमेशा मेरे लिए काफी रोमांचक रहता था। वे मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे।'
Tehran: अजय देवगन से डरे जॉन अब्राहम! आगे खिसकाई गई 'तेहरान' की रिलीज डेट?
दिव्या का वर्क-फ्रंट