फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fans loved fun between Chhaava actor Vicky Kaushal and Vicky Vidya Ka Woh Wala video actor Rajkummar Rao

Vicky Kaushal: विक्की कौशल के पोस्ट पर राजकुमार राव ने दी मजेदार प्रतिक्रिया, फैंस को भाया दोनों का मस्ती-मजाक

Fri, 27 Sep 2024 11:04 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 27 Sep 2024 11:04 AM IST
सार

राजकुमार राव और विक्की कौशल आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हाल में विक्की कौशल के एक पोस्ट पर राजकुमार राव ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

विज्ञापन

विस्तार

विक्की कौशल और राजकुमार राव हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेताओं में शामिल हैं। दोनों को उनके बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए काफी पसंद किया जाता है। अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले ये कलाकार आपस में भी सोशल मीडिया पर काफी मस्ती-मजाक करते नजर आते हैं। हाल में ही दोनों के बीच के हुए मस्ती-मजाक का फैंस ने काफी आनंद लिया है, जिसमें राजकुमार राव ने बड़े मजेदार अंदाज में दोनों की आगामी फिल्मों का जिक्र किया है। 

विज्ञापन

विक्की के पोस्ट पर राजकुमार राव ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
दरअसल विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वह जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में वह मिस्टर एंड मिसेज माही का गाना देखा तेनु पहले बार के डांस स्टेप्स को दोहराते हुए नजर आ हैं। राजुकमार के ध्यान में आते ही उन्होंने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "विक्की का ये वाला वीडियो बहुत कमाल है। छा (वा) रहे हो सब जगह भाई।" राजकुमार का ये कमेंट फैंस को काफी पसंद आया, क्योंकि इस कमेंट में उन्होंने मजेदार तरीके से अपनी और विक्की कौशल के आगामी फिल्मों के नाम को शामिल कर लिया था। जाहिर है विक्की की आगामी फिल्म का नाम 'छावा' है। विक्की ने भी इसका जवाब देते हुए कैप्शन में लिखा, "पूकी दा वर्कआउट।"
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
विज्ञापन


TMKOC: 'उन्हें मुझसे 15 गुना ज्यादा पैसे मिलते हैं', शो में 'जेठालाल' की फीस पर झील मेहता ने तोड़ी चुप्पी
11 अक्टूबर को रिलीज होगी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 
बात करें दोनों कलकारों के वर्क फ्रंट की, तो राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी एक सीडी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक पति-पत्नी के निजी पलों का वीडियो है, जिससे बाद में पूरे शहर में अराजकता का माहौल पैदा हो जाता है। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा राजकुमार राव फिल्म मालिक में भी काम कर रहे हैं, जो एक गैगस्टर ड्रामा होने वाली है।
Saif Ali Khan: बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं सैफ अली खान, बेबो का भी है सारा अली खान के साथ गहरा लगाव
'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखेंगे विक्की 
वहीं, बात करें विक्की कौशल की, तो वह हाल में ही तृप्ति डिमरी के साथ 'बैड न्यूज' में नजर आए हैं। इसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा होने वाली है, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसमें वह काफी बहादुरी से दुश्मनों से लड़ते नजर आए थे। इसके अलावा वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में भी नजर आने वाले हैं। 
देवा रे देवा..आगामी फिल्म से पहले शाहिद का दिखा बवाल अंदाज!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed