फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh shared a video on instagram of his recent concert in mumbai talks about Punjabi stereotype

Diljit Dosanjh: "लोग कहते थे कि पंजाबी, मुंबई नहीं जा सकते, लेकिन..", जानें दिलजीत ने कॉन्सर्ट में और क्या कहा

Mon, 15 Apr 2024 11:31 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 11:31 AM IST
सार

दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कॉन्सर्ट की एक वीडियो पोस्ट की हैं, जिसमें वे दर्शकों से पंजाबी लोगों से जुड़ी रूढ़ियों पर बात करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh shared a video on instagram of his recent concert in mumbai talks about Punjabi stereotype
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिलजीत दोसांझ अपनी नई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' से चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। हाल ही में, दिलजीत अपने लाइव कॉन्सर्ट में लोगों का दिल जीतते हुए नजर आए। यह कॉन्सर्ट मुंबई में बीती शनिवार रात को हुआ था, जिसमें लोगों की भारी भीड़ झूमती हुई दिखाई दी थी। अब दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कॉन्सर्ट की एक वीडियो साझा की हैं, जिसमें कई रोचक बातें सुनने को मिली।

विज्ञापन


पंजाबी लोगों से जुड़ी रूढ़ियों पर की बात
दिलजीत ने जो वीडियो पोस्ट किया हैं, उसमें एक महिला 'मैरी मी, दिलजीत' का पोस्टर लिए दिख रही है। उनके प्रशंसक अपने-अपने फोन के कैमरे में उनकी तस्वीरें खींच रहे हैं। लोग पूरी तरह से मस्ती में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियों में दिलजीत को स्टेज से लोगों के साथ बात करते हुए भी सुना जा सकता है। दिलजीत ने दर्शकों से पंजाबी लोगों से जुड़ी रूढ़ियों पर बात की।
विज्ञापन


Salman Khan Firing: बॉलीवुड से पैसा वसूल सकते हैं गैंगस्टर? इस संगठन ने जताई चिंता, पीएम मोदी से की यह अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी फैशन नहीं कर सकते, मैंने कहा- मैं करके दिखाऊंगा
दिलजीत ने अपने वीडियो में कहा, "पहले लोग कहते थे कि पंजाबी लोग फैशन नहीं कर सकते, पर मैंने कहा, मैं करके दिखाऊंगा। फिर लोगों ने कहा कि पंजाबी फिल्मों में अभिनय नहीं कर सकते पर मैंने उन्हें दिखा दिया कि मैं यह कर सकता हूं। फिर लोगों ने कहा कि पंजाबी लोग मुंबई नहीं जा सकते, पर मैंने उन्हें गलत साबित कर दिया। इसके बाद लोगों ने कहा कि पंजाबी 'बार एरेना' के टिकट नहीं बेच सकते हैं, लेकिन मेरे इस कॉन्सर्ट में स्टेडियम भरा पड़ा था। लोगों ने कहा कि पंजाबी इलुमिनाटी नहीं कर सकते, लेकिन मैंने कहा कि मैं 'डि-लुमिनाटी' करूंगा।" 

View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)



Bhumi-Samiksha: हमशक्ल होना पड़ा भारी; लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी बताकर, किया ट्रोल, छोटी बहन ने करा दिया चुप

कृति और वरुण धवन समेत इन सितारों ने लिया था पूरा मजा
दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। सभी ने उनके गानों का पूरा आनंद लिया था। कॉन्सर्ट में कृति सेनन, वरुण धवन, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, आयुष्मान खुराना, ताहिरा और अपारशक्ति खुराना नजर आए थे।

 

KKR vs LSG: तस्वीरों में देखें कैसे सुहाना और अनन्या ने लिया मैच का मजा, मैदान में उतर शाहरुख ने किया यह काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed