फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhumi pednekar and her sister trolled on social media over plastic surgery Samiksha pednekar give epic reply

Bhumi-Samiksha: हमशक्ल होना पड़ा भारी; लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी बताकर, किया ट्रोल, छोटी बहन ने करा दिया चुप

Mon, 15 Apr 2024 10:21 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 10:21 AM IST
सार

भूमि और उनकी बहन समीक्षा का चेहरा एक-दूसरे से काफी मिलता है। दोनों को साथ देखकर, लोग पहचान ही नहीं पाते कि कौन भूमि है और कौन समीक्षा। अब इसी चीज को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है।

विज्ञापन
Bhumi pednekar and her sister trolled on social media over plastic surgery Samiksha pednekar give epic reply
भूमि और समीक्षा पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर कौन सा यूजर कब ट्रोल हो जाए इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। फिल्म जगत के लोग तो आए दिन ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं। कुछ सितारे तो पलटकर मुंहतोड़ जवाब दे देते हैं तो कुछ चुप रहना ही पसंद करते हैं। इसी सिलसिले में अब अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर को ट्रोल किया गया है। इस मामले में समीक्षा ने ट्रोलिंग करने वाले लोगों को दो टूक जवाब दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


इस पोस्ट पर ट्रोल हुईं भूमि और समीक्षा
भूमि और उनकी बहन समीक्षा का चेहरा एक-दूसरे से काफी मिलता है। दोनों को साथ देखकर, लोग पहचान ही नहीं पाते कि कौन भूमि है और कौन समीक्षा। अब इसी चीज को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है। दो दिन पहले की बात है। भूमि पेडनेकर और समीक्षा पेडनेकर ने एक साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में दोनों बहनें लिपस्टिक लगाते हुए दिखाई दे रही थी। दोनों काफी सुंदर नजर आ रही थी। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी तो कुछ ने दोनों बहनों को ट्रोल करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samiksha Pednekar (@samikshapednekar)



प्लास्टिक सर्जरी पर समीक्षा ने दिया यह जवाब 
कमेंट बॉक्स में कुछ लोग लिख रहे थे कि भूमि और उनकी समीक्षा बिल्कुल एक जैसी दिखती हैं। इसी बीच कुछ यूजर यह कहकर उन्हें ट्रोल करने लगे कि दोनों ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। एक यूजर ने लिखा, "प्लास्टिक में जिंदगी काफी शानदार होती है।" इस पर समीक्षा ने पूछा, "प्लास्टिक मतलब?" दरअसल, यूजर कहना चाह रहा था कि दोनों बहनों ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।  एक अन्य यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, "जब हमारे पास एक ही सर्जन होता है तो ऐसा ही होता है। हम दोनों में अंतर नहीं कर सकते।" इसके जवाब में समीक्षा ने लिखा, "या शायद एक ही माता-पिता?" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed