{"_id":"661ca61360b17445da004db8","slug":"see-pictures-of-suhana-khan-and-ananya-pandey-during-kkr-vs-lsg-ipl-match-shahrukh-khan-cheers-for-his-team-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"KKR vs LSG: तस्वीरों में देखें कैसे सुहाना और अनन्या ने लिया मैच का मजा, मैदान में उतर शाहरुख ने किया यह काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
KKR vs LSG: तस्वीरों में देखें कैसे सुहाना और अनन्या ने लिया मैच का मजा, मैदान में उतर शाहरुख ने किया यह काम
Mon, 15 Apr 2024 09:29 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 15 Apr 2024 09:29 AM IST
सार
शाहरुख खान ने अपनी टीम का जमकर उत्साह बढ़ाया। साथ ही मैच खत्म होने के बाद मैदान में काफी खुश भी दिखाई दिए, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
शाहरुख खान, सुहाना और अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रविवार को हुए कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के आईपीएल मुकाबले में शाहरुख खान की टीम कोलकाता ने शानदार जीत हासिल की। मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला गया था, जिसे देखने के लिए शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान और बेटा अबराम खान भी पहुंचे थे। इस मौके पर शाहरुख खान ने अपनी टीम का जमकर उत्साह बढ़ाया। साथ ही मैच खत्म होने के बाद मैदान में काफी खुश भी दिखाई दिए, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
केकेआर की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे किंग खान
लखनऊ पर कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद शाहरुख खान मैदान में उतरे। तस्वीरों में उन्हें अपनी टीम केकेआर की जर्सी पहने हुए देखा जा सकता है। वे अपने लंबे बालों को पोनीटेल से बांधे हुए दिख रहे हैं। शाहरुख खान मैदान में बैठे दर्शकों की ओर 'थम्स अप' का इशारा करते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के बढ़िया प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। इसे दिखाने के लिए उन्होंने काफी गर्व के साथ अपनी मुट्ठी को बंद करके, हाथ को हवा में उठाया हुआ था। उनके चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी। मैदान पर उनके साथ अबराम खान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
अनन्या के साथ दिखीं सुहाना
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी मैच के दौरान की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे भी दिखाई दे रही हैं। सुहाना को भी केकेआर के प्रदर्शन पर अपने पिता की तरह खुश होते हुए देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
15.4 ओवर में ही जीत लिया मैच
इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी की थी। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.4 ओवर में ही दो विकेट खोकर मैच को जीत लिया था। केकेआर की ओर से सॉल्ट ने 47 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी।