{"_id":"68cffd834042a5a70508d591","slug":"dhanush-warns-fans-against-believing-fake-reviews-for-film-idli-kadai-2025-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Idli Kadai: 'सही समीक्षाएं देखें और फैसला करें', 'इडली कढ़ाई' के ट्रेलर लॉन्च पर धनुष ने फैंस से की गुजारिश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Idli Kadai: 'सही समीक्षाएं देखें और फैसला करें', 'इडली कढ़ाई' के ट्रेलर लॉन्च पर धनुष ने फैंस से की गुजारिश
Sun, 21 Sep 2025 06:58 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:58 PM IST
सार
Idli Kadai Trailer Launch: आज धनुष की फिल्म 'इडली कढ़ाई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर धनुष ने अपने फैंस से खास अपील की है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
इडली कढाई
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
साउथ के सुपरस्टार धनुष अपनी अपकमिंग फिल्म 'इडली कढ़ाई' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। धनुष ने कोयंबटूर में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर 'फर्जी समीक्षाओं' के बारे में बात की। उन्होंने अपने फैंस को सोशल मीडिया समीक्षाओं पर विश्वास न करने की सलाह दी। उन्होंने इस बात की आलोचना की कि कुछ लोग फिल्म के पहले शो के प्रदर्शन से पहले ही समीक्षाएं डाल देते हैं। उन्होंने फैंस से यह भी गुजारिश की कि वे उनकी फिल्म के बारे में ऐसी समीक्षाओं पर विश्वास न करें।
विज्ञापन
Trending Videos
धनुष ने फैंस से की गुजारिश
धनुष ने कहा 'फिल्म रिलीज वाले दिन कुछ समीक्षाएं सुबह 8 बजे आएंगी, जबकि फिल्म खुद सुबह 9 बजे रिलीज होगी। कृपया ऐसी समीक्षाओं पर विश्वास न करें। अगर कोई फिल्म सुबह 9 बजे रिलीज होती है, तो दोपहर 12:30 बजे ही पता चल पाएगा कि फिल्म कैसी है। इसलिए कृपया फिल्म देखें और खुद फैसला करें, या किसी ऐसे दोस्त से पूछें जिसने इसे देखा हो। खुद तय करें कि आप यह फिल्म देखना चाहते हैं या नहीं।'

Idli kadai trailer Tamil - https://t.co/L3MD1uIIu4
— Dhanush (@dhanushkraja) September 20, 2025
Telugu - https://t.co/S0RuG2o6iC pic.twitter.com/1CD6WIQyMG
विज्ञापन
विज्ञापन
इडली कढाई
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म का चलना है जरूरी
धनुष ने कार्यक्रम में यह भी कहा 'तमिल सिनेमा में नकारात्मकता के बजाय एक अच्छे माहौल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों का रोजगार इसी पर निर्भर है। सबकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें, सभी निर्माताओं का प्रदर्शन अच्छा हो। सिर्फ इसी इंडस्ट्री में ही नहीं, इससे बाहर भी बहुत से लोग हैं, जो इस पर निर्भर हैं। बहुत सारे व्यवसाय हैं जो इस पर निर्भर हैं। सभी फिल्मों का चलना जरूरी है। यह आपके हाथ में है। इसलिए कृपया सही समीक्षाएं देखें और तय करें कि फिल्म कैसी है। यही मेरी गुजारिश है।'
यह खबर भी पढ़ें: Lokah OTT Release: 'लोका चैप्टर 1' OTT रिलीज पर दुलकर सलमान ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'अफवाहों पर न दें ध्यान'

'इडली कढ़ाई' के बारे में
फिल्म 'इडली कढ़ाई' में धनुष मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ अरुण विजय, शालिनी पांडे और नित्या मेनन ने अभिनय किया है। धनुष ने इसका निर्देशन भी किया है और वंडरबार फिल्म्स और डॉन पिक्चर्स के साथ मिलकर इसका सह-निर्माण भी किया है। यह फिल्म 1 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।