फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dulquer Salmaan busts rumours about Kalyani Priyadarshan Lokah Chapter 1 OTT release

Lokah OTT Release: 'लोका चैप्टर 1' OTT रिलीज पर दुलकर सलमान ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'अफवाहों पर न दें ध्यान'

Sun, 21 Sep 2025 05:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 21 Sep 2025 05:38 PM IST
सार

Lokah Chapter 1 OTT Release: कल्याणी प्रियदर्शन ने फिल्म में चंद्रा की भूमिका निभाई है जिसके पास शक्तियां हैं। इसके अगले भाग में टोविनो थॉमस मुख्य भूमिका में होंगे।

विज्ञापन
Dulquer Salmaan busts rumours about Kalyani Priyadarshan Lokah Chapter 1 OTT release
कल्याणी प्रियदर्शन, दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कल्याणी प्रियदर्शन की अदाकारी वाली फिल्म 'लोका चैप्टर 1' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक महीने के अंदर ही फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 271 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अफवाहें थीं कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर आएगी। हालांकि फिल्म के निर्माता दुलकर सलमान ने इसके ओटीटी रिलीज की अफवाहों का खंडन किया है।
विज्ञापन

निर्माता ने अफवाहों का खंडन किया
दुलकर सलमान ने अपने एक्स अकाउंट पर अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने साफ किया कि 'लोका' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी। उन्होंने लिखा, 'लोका जल्द ही ओटीटी पर नहीं आ रही है। फर्जी खबरों पर ध्यान न दें और आधिकारिक घोषणाओं के लिए तैयार रहें! जल्दबाजी क्या है।' उनके प्रोडक्शन हाउस, वेफरर फिल्म्स ने भी इसे रीपोस्ट किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dulquer Salmaan busts rumours about Kalyani Priyadarshan Lokah Chapter 1 OTT release
लोका चैप्टर 1 फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को अच्छी लगी खबर
प्रशंसक यह खबर सुनकर बहुत खुश हुए और उन्होंने पोस्ट पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा 'जब कोई फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हो, तो उसको ओटीटी पर रिलीज नहीं करना चाहिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'सर, हर फिल्म के लिए 12 हफ्तों की ओटीटी डील जरूरी कर दीजिए। आपकी इंडस्ट्री कम से कम एक दशक तक बचत करेगी।' दुलकर और प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि 'लोका' आखिरकार किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

'लोका चैप्टर 1' के बारे में
डोमिनिक अरुण के निर्देशन में बनी फिल्म 'लोका चैप्टर 1' सुपरहीरो वाली फिल्म है। कल्याणी प्रियदर्शन ने फिल्म में चंद्रा की भूमिका निभाई है जिसके पास शक्तियां हैं। इसके अगले भाग में टोविनो थॉमस मुख्य भूमिका में होंगे। वह चथन नामक एक भूत का किरदार निभा रहे हैं। दुलकर सलमान को भी फिल्म में चार्ली नामक एक आकार बदलने वाले व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed